Mon, 19 Oct 2026 | 08:35:44 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला

कुपोषण, नवजात सुरक्षा और सिकल सेल रोकथाम पर बड़ा अभियान

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 21, 2025 11:40 am / Post views : 312

कुपोषण, नवजात सुरक्षा और सिकल सेल रोकथाम पर बड़ा अभियान
शेयर करें:
Chhindwara 21 December 2025 हर्रई (छिंदवाड़ा) यशो:- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रई में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुपोषण, नवजात शिशु सुरक्षा और सिकल सेल रोग की रोकथाम को लेकर एक व्यापक कार्ययोजना के अंतर्गत प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक की समस्त आशा कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनियाँ शामिल रहीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिशु मृत्यु दर में कमी, गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा तथा कुपोषण की रोकथाम सुनिश्चित करना रहा। [caption id="attachment_39055" align="alignnone" width="1600"]हर्रई सीएचसी में आयोजित सिकल सेल जागरूकता एवं आशा प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित आशा कार्यकर्ता हर्रई में कुपोषण व सिकल सेल रोकथाम पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा कदम, आशाओं को प्रशिक्षण[/caption]

 हर गर्भवती महिला का अनिवार्य फॉर्म, सीएचसी में होगा संकलन

बीएमओ डॉ. रानी वर्मा ने जानकारी दी कि - अब प्रत्येक आशा कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र की हर गर्भवती एवं धात्री महिला का विस्तृत फॉर्म भरना अनिवार्य होगा, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जमा किया जाएगा। इससे गर्भवती महिलाओं की स्थिति, पोषण स्तर और स्वास्थ्य जोखिमों पर निरंतर निगरानी रखी जा सकेगी। डॉ. वर्मा ने स्पष्ट किया कि उत्तम कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन एवं पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे, ताकि कार्य में गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित हो।

 सिकल सेल रोग पर विशेष उन्मुखीकरण सत्र

कार्यक्रम में सिकल सेल रोग (SCD) पर विस्तृत जानकारी दी गई। बीएमओ डॉ. रानी वर्मा, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर मनोज जी एवं BCM श्री वाडिवाजी ने सिकल सेल रोग के— प्रकार लक्षण जटिलताएँ स्क्रीनिंग प्रक्रिया उपचार एवं अनुवर्ती देखभाल पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों की स्क्रीनिंग में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। 📄 विकलांगता प्रमाण पत्र, पेंशन और सिकल सेल कार्ड पर जानकारी कार्यक्रम में सिकल सेल रोगियों को मिलने वाले लाभों पर भी चर्चा की गई, जिनमें— विकलांगता प्रमाण पत्र पेंशन योजनाएँ विवाह एवं गर्भधारण पूर्व परामर्श हेतु सिकल सेल कार्ड शामिल हैं। साथ ही सिकल सेल रोगियों की देखभाल पर मिलने वाले आशा इंसेंटिव की भी जानकारी दी गई।

पुलिस-स्वास्थ्य विभाग का समन्वय: साइबर सुरक्षा से POCSO तक

SDOP/DSP कल्याणी बरकडे द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को— साइबर सिक्योरिटी घरेलू हिंसा बाल विवाह डिजिटल फ्रॉड गर्भपात कानून POCSO एक्ट एवं धारा 376 MLC से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियाँ दी गईं। उन्होंने स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग के समन्वय से बेहतर कार्यकुशलता बढ़ाने पर जोर दिया।

 कार्यक्रम के ठोस परिणाम

लगभग 75 सिकल सेल लाभार्थियों को जानकारी दी गई 11 सिकल सेल विकलांगता प्रमाण पत्र बनाए गए 19 सिकल सेल मरीजों का टीकाकरण किया गया 55 मरीजों के सैंपल HPCL जांच हेतु भेजे गए

जागरूकता से सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

यह कार्यक्रम सिकल सेल रोग, कुपोषण एवं मातृ-शिशु सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मील का पत्थर साबित हुआ। आशा कार्यकर्ताओं को आवश्यक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन देकर उनकी कार्य क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी को और मजबूत किया गया। कार्यक्रम की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग तथा समस्त प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें