Mon, 19 Oct 2026 | 06:32:10 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
, बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी!

बिरसा मुंडा जयंती: जननायक की जीवनशैली को आत्मसात करने का आह्वान

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 19, 2025 09:43 pm / Post views : 441

बिरसा मुंडा जयंती: जननायक की जीवनशैली को आत्मसात करने का आह्वान
शेयर करें:

Seoni 19 November 2025

सिवनी यशो:- माधव स्मृति न्यास द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 14 नवंबर को शासकीय कन्या छात्रावास बोरदाई में तथा 17 नवंबर को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी में श्रद्धा, सम्मान और प्रेरणा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के पूजन एवं धरती आबा बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। श्रद्धांजलि के इस भावपूर्ण क्षण ने उपस्थित जनसमूह को स्वाधीनता संग्राम के उस वीर योद्धा की याद दिलाई, जिसने ब्रिटिश शासन की जड़ें हिला दी थीं।

डॉ. श्याम सिंह कुमरे का प्रेरक संबोधन (कन्या छात्रावास बोरदाई):

श्याम कुमरे ने कहा कि बिरसा मुंडा कोई साधारण व्यक्ति नहीं थे, बल्कि वे भारत की आध्यात्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना के क्रांतिकारी वाहक थे। उन्होंने जंगलों के संरक्षण, आदिवासी समाज को जागृत करने और स्वाधीनता के स्वप्न को आधार देने का अद्वितीय काम किया।
 कहा— “बिरसा मुंडा ने केवल हथियार नहीं उठाए, बल्कि शिक्षा, स्वाभिमान और संगठन की शक्ति से अंग्रेजी सत्ता को चुनौती दी। हमें उनसे सीखना चाहिए कि अपनी मिट्टी, संस्कृति, भाषा और अस्तित्व के सम्मान की रक्षा कैसे की जाए।”

[caption id="attachment_37688" align="alignleft" width="300"]वनी में बिरसा मुंडा जयंती पर माल्यार्पण और प्रेरक संबोधन बिरसा मुंडा जयंती: डॉ. कुमरे व आनंदी पटले के प्रेरक संबोधन से छात्र हुए प्रेरित[/caption]

कार्यक्रम में डॉ. कुमरे ने बालिकाओं को संदेश देते हुए कहा कि आज के समय में बिरसा मुंडा के आदर्शों को शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक नेतृत्व के माध्यम से जीवित रखने की आवश्यकता है।

इस दौरान न्यास के अध्यक्ष दीपक साहू, प्राचार्य हरिनखेड़े, छात्रावास के बच्चे एवं स्थानीय गणमान्यजन उपस्थित रहे।

आनंदी पटले का ओजस्वी उद्बोधन (शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी):

उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आनंदी पटले ने प्रेरक संबोधन देते हुए कहा कि बिरसा मुंडा ने भारत की स्वाधीनता को केवल राजनीतिक दृष्टि से नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना की दृष्टि से भी परिभाषित किया।

आनंदी पटले - “बिरसा ने जनजातीय समाज को यह सिखाया कि यदि संघर्ष करना हो, तो पहले अपनी संस्कृति, अपने ईश्वर और अपनी पहचान को समझना होगा।

उनके ‘उलगुलान’ का अर्थ केवल विद्रोह नहीं, बल्कि अस्तित्व की रक्षा का आंदोलन था।” उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज के युवा यदि बिरसा मुंडा के संघर्ष,

समर्पण और साहस को आत्मसात कर लें,

तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन अवश्य आएगा।

इस कार्यक्रम में दीपक साहू, नीकेलाल काकोडिया, विद्यालय के प्राचार्य,

शिक्षक-स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

[caption id="attachment_37690" align="alignright" width="300"]वनी में बिरसा मुंडा जयंती पर माल्यार्पण और प्रेरक संबोधन बिरसा मुंडा जयंती: डॉ. कुमरे व आनंदी पटले के प्रेरक संबोधन से छात्र हुए प्रेरित[/caption]

कार्यक्रम की विशेषताएँ:

 भारत माता का पूजन एवं बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण

 छात्राओं द्वारा जनजातीय सांस्कृतिक गीत और स्वदेशी मंत्रोच्चार

 भगवान बिरसा मुंडा के जीवन दर्शन पर आधारित भाषण एवं संवाद

 “धरती आबा के संदेश” विषय पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुति

समापन में संकल्प:

 अंत में उपस्थित सभी विद्यार्थियों और अतिथियों ने जनजातीय गौरव,

पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी संस्कृति और सामाजिक जागरूकता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20241113N29&fontname=Mangal&pubdate=11/13/2024&LocID=32

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष