Tue, 20 Oct 2026 | 02:35:58 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण

संत रविदास जयंती पर छपारा में निकली भव्य कलश यात्रा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 08, 2026 08:35 pm / Post views : 129

संत रविदास जयंती पर छपारा में निकली भव्य कलश यात्रा
शेयर करें:

संत रविदास जयंती पर छपारा में निकली कलश यात्रा, समरसता और समानता का दिया संदेश

Seoni, 08 September 2026 सिवनी / छपारा यशो:- संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत छपारा मंडल में समरसता संकल्प कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। [caption id="attachment_51433" align="aligncenter" width="300"]छपारा में संत रविदास जयंती पर निकाली गई समरसता संकल्प कलश यात्रा संत रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर छपारा में निकाली गई समरसता संकल्प कलश यात्रा।[/caption] कलश यात्रा का शुभारंभ आदेगांव से हुआ। इसके बाद यात्रा चमारी खुर्द, गोरखपुर और घुंघसा होते हुए छपारा मुख्यालय पहुंची। छपारा में अंकित कोस्टा प्रवेश द्वार से यात्रा का प्रवेश हुआ, जिसके बाद संत रविदास भवन स्थित संत शिरोमणि रविदास जी की प्रतिमा स्थल पर पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात कलश यात्रा बस स्टैंड छपारा तक पहुंची।

सामाजिक समरसता और समानता का लिया संकल्प

कलश यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी महाराज के विचारों, सामाजिक समरसता और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आमजन ने सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकता, भाईचारे और समरस समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। भाजपा पदाधिकारियों ने संत रविदास जी महाराज के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में समानता, सद्भाव और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

बड़ी संख्या में शामिल हुए जनप्रतिनिधि और आमजन

कार्यक्रम में विकासखंड अधिकारी राकेश दुबे, नगर परिषद सीएमओ गीता बाल्मीकि, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती निशा पटेल, उपाध्यक्ष शिवकांत सिंह ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह ठाकुर, प्रदेश खेल प्रकोष्ठ के पदाधिकारी जयदीप सिंह चौहान, भाजपा कार्यकर्ता प्रशांत सिंह भारद्वाज, नगर परिषद सभापति धर्मेन्द्र उर्फ भूरा जैन, छात्रावास अधीक्षक अरविंद सिंह ठाकुर, श्यामलाल कुसरे, राजू सैयाम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा कर्मचारी अभिलाष दुबे, कन्या स्कूल की प्राचार्य/अधीक्षिका मीरा रोतिया, स्थानीय विद्यालयों के शिक्षकगण तथा सामाजिक बंधुओं में एड. लक्ष्मण सिंह अहिरवार, कमलेशिया, प्रकाश अहिरवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आमजन मौजूद रहे। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा और संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता एवं भाईचारे के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया। यह भी पढ़े :- सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला, सुमेर सिंह सोलंकी बोले—सेवा संगठन के कार्यकर्ता का संस्कार दुबई में MP के वैश्विक निवेश मिशन की प्रभावशाली शुरुआत, CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का न्योता राष्ट्र निर्माता के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे शिक्षक: सांसद बंटी विवेक साहू सीएम डॉ. मोहन यादव का युवा शिक्षा अधिकारियों से संवाद, बोले- कोई भी बच्चा पीछे न रहे https://x.com/Interceptors/status/2079216025326027171?s=20

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष