Mon, 19 Oct 2026 | 05:43:24 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
, बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी!

Chhindwara EMBED Project: मलेरिया उन्मूलन के लिए जनजागरूकता रथ रवाना

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 10, 2026 11:58 pm / Post views : 214

Chhindwara EMBED Project: मलेरिया उन्मूलन के लिए जनजागरूकता रथ रवाना
शेयर करें:

Chhindwara March 10, 2026 छिंदवाड़ा  यशो:- मच्छर जनित रोगों के उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए Chhindwara EMBED Project के अंतर्गत 9 मार्च 2026 को सिविल अस्पताल हर्रई परिसर से जनजागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह कार्यक्रम कलेक्टर के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य मलेरिया सहित अन्य मच्छर जनित बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

Chhindwara EMBED Project के तहत अभियान की शुरुआत

इस अभियान का संचालन Elimination of Mosquito Borne Endemic Disease (EMBED Project) के अंतर्गत किया जा रहा है। परियोजना का संचालन Family Health India द्वारा किया जा रहा है, जिसमें Godrej Consumer Products Limited का सहयोग प्राप्त है।

हर्रई सिविल अस्पताल से इस जनजागरूकता रथ को खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रानी वर्मा, बीपीएम मनोज श्रीवास्तव, डॉ. भूपेंद्र, डॉ. सुलभ तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर एम्बेड परियोजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर रामकृष्ण जाट, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर हिमांशु, चांचेलेश वर्मा, नारायण अहके, ज्ञानी बड़ीवा, ऋचा तिवारी, ऋषि, पुनाराम, सतीश सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Chhindwara EMBED Project के तहत गांवों में होंगी जागरूकता गतिविधियां

Chhindwara EMBED Project जनजागरूकता रथ विकासखंड हर्रई के मलेरिया प्रभावित गांवों में भ्रमण कर लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी देगा। अभियान के दौरान कई प्रकार की जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

अभियान के प्रमुख कार्यक्रम

  • कम्युनिटी मीटिंग

  • पेम्पलेट वितरण

  • आईईसी गतिविधियां (Information, Education & Communication)

  • घर-घर संपर्क एवं जागरूकता संवाद

लोगों को घर और आसपास साफ-सफाई रखने, पानी जमा न होने देने, मच्छरदानी का उपयोग करने, पूर्ण आस्तीन के कपड़े पहनने और बुखार आने पर तुरंत जांच कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इस अभियान से समुदाय की सक्रिय भागीदारी बढ़ेगी और मलेरिया जैसी बीमारियों के नियंत्रण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त होगी।

http://shajapur.mpinfo.org/TodaysNews?newsid=20250425N153&fontname=Mangal&LocID=22&pubdate=04/25/2025

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष