सिवनीमध्यप्रदेशराजनीति

VB-G RAM G जनजागरण अभियान के तहत सिवनी में जिला स्तरीय कार्यशाला, 31 जनवरी को भाजपा कार्यालय में होगा आयोजन

भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन की अध्यक्षता में होगी जिला कार्यशाला

Seoni January 29, 2026
सिवनी यशो:- ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने तथा रोजगार और आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा लाए गए VB-G RAM G (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन–ग्रामीण) अधिनियम 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा व्यापक VB-G RAM G जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत 31 जनवरी को प्रातः 11 बजे जिला भाजपा कार्यालय सिवनी में जिला स्तरीय कार्यशाला एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के जिला प्रभारी राकेश कक्कू बैस ने जानकारी देते हुए बताया कि VB-G RAM G योजना के प्रभावी प्रचार-प्रसार और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से यह कार्यशाला आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन ग्राम स्तर तक इस योजना की सही जानकारी पहुंचाने के लिए सतत जनजागरण कर रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन की अध्यक्षता में होगी जिला कार्यशाला

यह जिला स्तरीय कार्यशाला भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की अध्यक्षता में आयोजित होगी। कार्यक्रम में मंडला-सिवनी सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, बालाघाट-सिवनी सांसद श्रीमती भारती पारधी, सिवनी विधायक  दिनेश राय ‘मुनमुन’ एवं बरघाट विधायक कमल मर्सकोले विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

ग्रामीण रोजगार को नई दिशा देगा VB-G RAM G अधिनियम

योजना के जनजागरण प्रभारी राकेश सिंह बैस ने बताया कि VB-G RAM G अधिनियम ग्रामीण विकास की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है, जो मनरेगा का उन्नत विकल्प है। इस योजना के अंतर्गत रोजगार के दिनों की संख्या 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है। साथ ही परिसंपत्ति निर्माण, आजीविका संवर्धन और भ्रष्टाचार पर रोक जैसे ठोस प्रावधान किए गए हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रशिक्षण, विपक्ष के दुष्प्रचार का होगा खंडन

उन्होंने बताया कि कार्यशाला के माध्यम से कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी दी जाएगी कि वे किसानों और श्रमिकों को सरल भाषा में VB-G RAM G योजना के लाभ समझाएं। इसके साथ ही विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे किसान विरोधी और गरीब विरोधी दुष्प्रचार का तथ्यों और जमीनी उदाहरणों के आधार पर प्रभावी खंडन किया जाएगा।

ग्राम पंचायत स्तर तक चलेगा VB-G RAM G जनजागरण अभियान

VB-G RAM G जनजागरण अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर किसान-श्रमिक चौपाल,

घर-घर संपर्क अभियान, किसान पदयात्रा,

ट्रैक्टर रैली एवं बैलगाड़ी रैली, साथ ही किसान और

मजदूर संगठनों से संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इन गतिविधियों का उद्देश्य योजना की सही और प्रामाणिक जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

जिला कार्यशाला में इन कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी अनिवार्य

इस जिला स्तरीय कार्यशाला में सांसद,

विधायक,

पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष,

जिला पदाधिकारी,

मंडल अध्यक्ष, VB-G RAM G के जिला संयोजक,

सह संयोजक एवं मंडल प्रभारी,

जिला पंचायत,

जनपद पंचायत एवं

नगर परिषद के जनप्रतिनिधि तथा

किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति अपेक्षित है।

भाजपा ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

https://www.etvbharat.com/hi/state/bjp-will-run-public-awareness-campaign-regarding-vb-g-ram-g-made-strategy-rajasthan-news-rjs26010905396

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!