Tue, 20 Oct 2026 | 06:11:08 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- नवकरणीय ऊर्जा में नया अध्याय लिख रहा मध्यप्रदेश, निवेशकों को दिया आमंत्रण

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 01, 2026 05:03 pm / Post views : 170

सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- नवकरणीय ऊर्जा में नया अध्याय लिख रहा मध्यप्रदेश, निवेशकों को दिया आमंत्रण
शेयर करें:

मध्यप्रदेश नवकरणीय ऊर्जा  में लिख रहा नया अध्याय - सीएम डॉ. मोहन यादव

भोपाल यशो :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश 24 घंटे नवकरणीय ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और राज्य स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहा है। बुधवार को नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में आयोजित प्री-बिड मीटिंग को वर्चुअल संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने देश-विदेश के निवेशकों से प्रदेश की ऊर्जा क्रांति में सहभागी बनने का आह्वान किया। यह भी पढ़े :- धान महोत्सव में शामिल होंगे प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा और सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते मुख्यमंत्री ने कहा कि दावोस में की गई घोषणा के अनुरूप प्रदेश सरकार हरित ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार निवेशकों को पारदर्शी नीतियां, त्वरित निर्णय और उत्कृष्ट अधोसंरचना उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

रीवा से मुरैना तक ऊर्जा क्षेत्र में उपलब्धियां

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर परियोजना ने देश में सबसे कम सौर टैरिफ स्थापित कर भारत को वैश्विक पहचान दिलाई। वहीं शाजापुर-नीमच सौर परियोजनाओं ने 2.14 रुपये प्रति यूनिट का रिकॉर्ड न्यूनतम टैरिफ हासिल किया। यह भी पढ़े :-विधानसभा में गूंजेगा घंसौर पंचायतों का ‘काला चिट्ठा’: बरेला, कटोरी और दिवारी के विकास कार्यों पर सरकार से मांगा जवाब हाल ही में मुरैना की चार घंटे की स्टोरेज परियोजना के लिए 2.70 रुपये प्रति यूनिट की दर पर पीपीए हुआ, जो देश की सबसे प्रतिस्पर्धी ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं में शामिल है।

ऊर्जा आत्मनिर्भरता पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल नई परियोजनाएं स्थापित करना नहीं, बल्कि हरित ऊर्जा, ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर परियोजना और सभी हितधारकों के संयुक्त प्रयास से 24 घंटे नवकरणीय ऊर्जा उपलब्ध कराने की पहल भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक साबित होगी। बैठक में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव सहित टाटा पावर, रिलायंस एनर्जी, टोरेंट पावर, जिंदल रिन्युएबल, एनटीपीसी, अडानी ग्रीन्स, हिंदुस्तान पावर और महिंद्रा सिस्टम सहित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। https://www.un.org/en/climatechange/what-is-renewable-energy

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें