धान महोत्सव में शामिल होंगे प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा और सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते
1 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम में करेंगे सहभागिता
सिवनी दौरा 1 जुलाई 2026 – धान महोत्सव में शामिल होंगे प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा और सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, 1 जुलाई को सिवनी दौरे पर रहेंगे
Seoni, 30 June 2026
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश शासन के राजस्व मंत्री एवं सिवनी जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा तथा एससी-एसटी कल्याण संबंधी समिति (लोकसभा) के सभापति एवं सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते 1 जुलाई को सिवनी प्रवास पर रहेंगे। दोनों जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित धान महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
यह भी पढ़े :- ‘सेफ क्लिक 2.0’ के सातवें दिन बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर उतरी सिवनी पुलिस
प्रभारी मंत्री का कार्यक्रम
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा 1 जुलाई को प्रातः 9:30 बजे नरसिंहपुर से सिवनी के लिए प्रस्थान करेंगे। वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित धान महोत्सव सहित अन्य कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे पुनः नरसिंहपुर के लिए रवाना होंगे।
यह भी पढ़े :- धान महोत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई को सिवनी में, किसानों को मिलेगी 2.82 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि
सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते भी रहेंगे मौजूद
एससी-एसटी कल्याण संबंधी समिति (लोकसभा) के सभापति एवं सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12:30 बजे सिवनी के पॉलिटेक्निक मैदान पहुंचेंगे। यहां वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में आयोजित धान महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
यह भी पढ़े :-छिंदवाड़ा में बैंक लूट की बड़ी साजिश नाकाम, लोगों की सतर्कता से दबोचा गया एक आरोपी
कार्यक्रम के बाद सांसद श्री कुलस्ते स्थानीय कार्यक्रमों में भी सहभागिता करेंगे तथा शाम 5:00 बजे झोंतेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित सिवनी दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं तथा धान महोत्सव को लेकर व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।



