Mon, 19 Oct 2026 | 08:09:49 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ

बस किराए में 20 से 25 प्रतिशत बढ़ोतरी पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, जेपीएस तिवारी बोले- महंगाई से पहले ही परेशान जनता पर बढ़ा अतिरिक्त बोझ

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 11, 2026 08:09 pm / Post views : 63

बस किराए में 20 से 25 प्रतिशत बढ़ोतरी पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, जेपीएस तिवारी बोले- महंगाई से पहले ही परेशान जनता पर बढ़ा अतिरिक्त बोझ
शेयर करें:

बस किराए में 20-25% बढ़ोतरी पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, सिवनी में उठे सवाल

Seoni 11 August 2026 सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश में बस किराए में हुई बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता जेपीएस तिवारी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार महंगाई पर नियंत्रण रखने में असफल रही है और अब बस किराए में 20 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया गया है।

जेपीएस तिवारी ने कहा कि रोजाना बसों से सफर करने वाले कर्मचारी, छोटे व्यापारी, श्रमिक एवं छात्र-छात्राएं पहले से ही बढ़ती महंगाई से परेशान हैं। किराए में बढ़ोतरी के कारण उनके दैनिक एवं मासिक बजट पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा।

आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ेगा असर

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि यात्री बसों का किराया बढ़ने का असर परिवहन लागत के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने बस किराए में बढ़ोतरी तो कर दी, लेकिन यात्री सुविधाओं की स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है।

उन्होंने कहा कि बसों में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ किराए की स्पष्ट जानकारी भी दी जानी चाहिए, ताकि यात्रियों और बस संचालकों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित न हो।

सिवनी में किराया सूची को लेकर उठाए सवाल

जेपीएस तिवारी ने सिवनी जिले में विभिन्न मार्गों पर लिए जा रहे बस किराए को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विशेषकर इंदौर और भोपाल जाने वाली बसों के किराए को लेकर यात्रियों की शिकायतें सामने आती रही हैं। इसके अलावा जबलपुर, नागपुर, छिंदवाड़ा और बालाघाट मार्गों पर भी किराए को लेकर यात्रियों और बस संचालकों के बीच कई बार विवाद की स्थिति बनती है।

उन्होंने परिवहन विभाग से सवाल किया कि बसों में किराया सूची प्रदर्शित करना अनिवार्य क्यों नहीं किया जाता? यदि प्रत्येक बस में निर्धारित किराए की सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हो तो यात्रियों को सही किराए की जानकारी मिल सकेगी और विवाद की स्थिति को रोका जा सकता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर भी निशाना

कांग्रेस प्रवक्ता ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर यात्री परिवहन और माल परिवहन पर पड़ता है। इसका भार अंततः आम उपभोक्ता की जेब पर ही आता है।

उन्होंने कहा कि बस किराया बढ़ने से आम आदमी के सामने यात्रा का खर्च बढ़ गया है, वहीं परिवहन लागत बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है। कांग्रेस ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण रखने, यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा बसों में निर्धारित किराया सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराने की मांग की है।

यह भी पढ़े :-
छिंदवाड़ा में हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार 13 अगस्त को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय लेफ्ट हैंडर्स डे: दुनिया में करीब 10 फीसदी लोग हैं बाएं हाथ से काम करने वाले, जानिए क्यों मनाया जाता है यह खास दिन मंडला में नर्मदा उफान पर, निचली बस्तियां खाली कराई गईं; जलाशय में मजदूर बहा, LIVE वीडियो आया सामने पुलिस के 27,534 अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति, सीएम बोले- सरकार आपके परिवार के लिए सबकुछ करेगी https://www.amarujala.com/madhya-pradesh/bhopal/mp-news-bus-travel-in-mp-is-expensive-maximum-fare-per-kilometer-is-now-rs-2-decision-taken-after-strike-wa-2026-08-05

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें