Thu, 22 Oct 2026 | 03:38:36 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव

"छात्रों की गूंज" अभियान में कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला, पेपर लीक से लेकर कथित भूमि घोटाले तक उठाए सवाल

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 25, 2026 08:43 pm / Post views : 24

"छात्रों की गूंज" अभियान में कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला, पेपर लीक से लेकर कथित भूमि घोटाले तक उठाए सवाल
शेयर करें:

छात्रों की गूंज अभियान: कांग्रेस ने उठाए पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे

Seoni, 25 June 2026 सिवनी यशो:-  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मार्गदर्शन तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संचालित "छात्रों की गूंज" अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय इंदिरा भवन सिवनी में छात्र संवाद कार्यक्रम एवं पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी, पेपर लीक एवं परीक्षाओं के निरस्त होने जैसी समस्याओं को जनता के समक्ष प्रमुखता से उठाना बताया गया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने कहा कि प्रदेश और देश के युवा वर्तमान शिक्षा एवं रोजगार व्यवस्था से परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होने और परीक्षाएं निरस्त होने से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कई विभागों में बड़ी संख्या में पद रिक्त होने के बावजूद भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं की जा रही है, जिससे बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। यह भी पढ़े :- वीरांगना रानी दुर्गावती मरावी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न नरेश मरावी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर सिंहस्थ-2028 की तैयारियों से जुड़े कथित भूमि क्रय प्रकरण को लेकर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री एवं उनके परिजनों के नाम पर बड़ी मात्रा में भूमि खरीदी गई है। कांग्रेस ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में विफल रही है तथा युवाओं को रोजगार और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में अपेक्षित सफलता नहीं मिली है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजा बघेल ने कहा कि वर्तमान शिक्षा तंत्र भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पेपर लीक और परीक्षाओं के निरस्तीकरण जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जवाबदेह तंत्र स्थापित करने की पक्षधर है तथा युवाओं को इस अभियान से जुड़कर अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। यह भी पढ़े :- मोहन सरकार के बड़े फैसले: कन्या विवाह योजना जारी, 525 स्कूल होंगे अपग्रेड कार्यक्रम में जिला कांग्रेस संगठन महासचिव हनीफ खान, जिला कांग्रेस प्रवक्ता जेपीएस तिवारी एवं राजिक अकील, जिला कांग्रेस महासचिव शिव सनोडिया, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य "मोंटू" भूरा, जिला पंचायत सदस्य नितिन डहेरिया, जिला कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी शिवदीप डेहरिया सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पत्रकार वार्ता में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। (नोट: समाचार में भूमि क्रय एवं अन्य विषयों से संबंधित आरोप कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए गए हैं। संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।) https://www.rninews.co.in/congress-attacks-the-central-government-in-bhopal-will-start-a-40-day-campaign-regarding-the-examination-system/