मध्यप्रदेशसिवनी

वीरांगना रानी दुर्गावती मरावी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न

सुकरी घुघसा में हुआ आयोजन, जनपद अध्यक्ष सदम सिंह बरकड़े ने बताया प्रेरणादायी व्यक्तित्व

रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर सुकरी घुघसा में श्रद्धांजलि

Seoni 24 June 2026
सिवनी / छपारा यशो:- सिवनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुकरी घुघसा में वीरांगना रानी दुर्गावती मरावी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत छपारा के अध्यक्ष सदम सिंह बरकड़े उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, तिलक एवं वंदन के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं वक्ताओं ने वीरांगना रानी दुर्गावती के त्याग, साहस और राष्ट्ररक्षा के लिए दिए गए बलिदान को याद किया।

यह भी पढ़े : मोहन सरकार के बड़े फैसले: कन्या विवाह योजना जारी, 525 स्कूल होंगे अपग्रेड

मुख्य अतिथि की बात

अपने संबोधन में सदम सिंह बरकड़े ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती का जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि उनके पदचिह्नों पर चलकर समाज को संगठित, जागरूक और आत्मसम्मान से परिपूर्ण बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़े :-  सिवनी जिले के 6 स्काउटरों ने किया गुवाहाटी-मेघालय का प्रकृति अध्ययन

इस अवसर पर अनिरुद्ध धुर्वे (ब्लॉक अध्यक्ष, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, छपारा) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामभरोस उइके, सरपंच सुकरी ने की।

यह भी पढ़े :- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी : राष्ट्रवाद, शिक्षा और अखंड भारत के प्रखर पुरोधा

कार्यक्रम में नन्हेलाल कुमरे, शिवदयाल उइके, दशाराम भलावी, राजेश उइके सहित क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

https://mahila.ashram.org/virangna-rani-durgavati/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button