Fri, 23 Oct 2026 | 06:29:06 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दादा धुनी वाले एक्सप्रेस को 3 दिन छिंदवाड़ा, 3 दिन पांढुर्ना से चलाने की मांग

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 12, 2026 08:58 pm / Post views : 49

दादा धुनी वाले एक्सप्रेस को 3 दिन छिंदवाड़ा, 3 दिन पांढुर्ना से चलाने की मांग
शेयर करें:

दादा धुनी वाले एक्सप्रेस को 3 दिन छिंदवाड़ा से चलाने की मांग

Chhindwara 12 September 2026 छिंदवाड़ा यशो:- पांढुर्ना से खंडवा के बीच भविष्य में प्रस्तावित दादा धुनी वाले एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को लेकर छिंदवाड़ा के यात्रियों की सुविधा से जुड़ी मांग सामने आई है। वरिष्ठ नागरिक संगठन के प्रतिनिधियों ने मांग की है कि ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन छिंदवाड़ा और तीन दिन पांढुर्ना से संचालित किया जाए, ताकि दोनों क्षेत्रों के यात्रियों को इसका लाभ मिल सके। वरिष्ठ नागरिक संगठन के अध्यक्ष हरनाम सिंह भट्टी, डॉ. के.एस. बजाज, सुनील साहू, दौलतराम यदुवंशी सहित सदस्यों ने इस संबंध में सांसद बंटी विवेक साहू एवं रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य सत्येंद्र ठाकुर से मांग रखी है।

छिंदवाड़ा से ट्रेन चलने पर यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

संगठन का कहना है कि यदि दादा धुनी वाले एक्सप्रेस को छिंदवाड़ा से भी संचालित किया जाता है तो छिंदवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दादा धुनी वाले स्थल तक आवागमन की सुविधा मिलेगी। तीन दिन छिंदवाड़ा और तीन दिन पांढुर्ना से ट्रेन चलने की व्यवस्था दोनों क्षेत्रों के यात्रियों के लिए सुविधाजनक हो सकती है। संगठन ने रेल प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से इस मांग पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है।

पेंचवेली को गोंदिया तक बढ़ाने की मांग

वरिष्ठ नागरिक संगठन ने पेंचवेली ट्रेन को गोंदिया तक चलाने की भी मांग उठाई है। संगठन का कहना है कि वर्तमान में पेंचवेली ट्रेन को प्रतिदिन मंडला फोर्ट तक चलाया जा रहा है, जिससे उनके अनुसार रेलवे को आर्थिक नुकसान हो रहा है। संगठन ने मांग की है कि यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय आवागमन को ध्यान में रखते हुए पेंचवेली ट्रेन का संचालन गोंदिया तक बढ़ाया जाए। इससे छिंदवाड़ा और आसपास के यात्रियों को गोंदिया की ओर रेल कनेक्टिविटी का बेहतर विकल्प मिल सकेगा।

रेल सुविधाओं में विस्तार की मांग

वरिष्ठ नागरिक संगठन के सदस्यों ने कहा कि छिंदवाड़ा-पांढुर्ना क्षेत्र के यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के संचालन में आवश्यक बदलाव और विस्तार किया जाना चाहिए। संगठन ने दोनों मांगों को रेल मंत्रालय एवं संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर यात्रियों के हित में निर्णय लेने की अपेक्षा जताई है।

यह भी पढ़े :-

NH-44 पर 5 लाख की लूट का खुलासा, केरल तक पहुंची सिवनी पुलिस की जांच चमारीखुर्द में सजा ‘जनविश्वास’ का दरबार, ग्रामीणों ने रखी समस्याएं; उद्यमियों ने बताया सफलता का फॉर्मूला डाक विभाग की बड़ी सौगात: कक्षा 6वीं से 9वीं के छात्रों को मिलेगी 6 हजार छात्रवृत्ति, 20 सितंबर तक आवेदन राजेश त्रिवेदी बने ‘सेवा स्मरण’ कार्यक्रम के संभाग प्रभारी https://youtu.be/6jIp6RzIODU?si=MqoNq6JNK1df0Q_v

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष