Mon, 19 Oct 2026 | 09:13:55 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल

ओपन थाईलैंड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में देवेंद्र ठाकुर का स्वर्णिम प्रदर्शन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jan 16, 2026 08:36 pm / Post views : 220

ओपन थाईलैंड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में देवेंद्र ठाकुर का स्वर्णिम प्रदर्शन
शेयर करें:

 Seoni 16 January  2026
सिवनी यशो:- जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम के दौरान सिवनी जिले के लिए गौरव का क्षण उस समय देखने को मिला, जब शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी के व्यायाम निर्देशक  देवेंद्र ठाकुर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने  देवेंद्र ठाकुर को ओपन थाईलैंड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप, बैंकॉक (थाईलैंड) में मास्टर एथलेटिक्स भारतीय दल के सदस्य के रूप में भाग लेकर
50 आयुवर्ग पुरुष वर्ग में

  • 4×100 मीटर रिले में रजत पदक

  • 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक

जीतकर जिला, राज्य एवं देश का नाम रोशन करने पर शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय ध्वज को दिलाई ऊँचाई

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि -

देवेन्द्र ठाकुर ने थाईलैंड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता, यह उपलब्धि न केवल खेल जगत में बल्कि शिक्षा विभाग के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

उनकी सफलता ने यह सिद्ध किया है कि-

निरंतर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण से अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है।

गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से—
महेश बघेल (डीपीसी),

आर.एस. पाटिल (सहायक संचालक,

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सिवनी),

  एम.के. गौतम (प्राचार्य, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी) सहित जिले के विज्ञान मॉडल के मार्गदर्शक शिक्षक एवं छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे।

शिक्षक परिवार ने भी किया अभिनंदन

विद्यालय समय पश्चात प्राचार्य कक्ष में आयोजित एक सादे समारोह में उत्कृष्ट विद्यालय शिक्षक परिवार द्वारा भी देवेंद्र ठाकुर का पुष्पमालाओं एवं पुष्पगुच्छ से सम्मान किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य एम.के. गौतम,

पी.पी. पाण्डे, मनोज सनोडिया,

संजीव अग्रवाल,

विजय सिंह ठाकुर, श्रीमती सुधा शुक्ला, श्रीमती प्रीति जंघेला,श्रीमती संजू बोपचे सहित अन्य शिक्षक–शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

शिक्षक के रूप में देवेन्द्र ठाकुर ने थाईलैंड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता  यह खेलों में अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त करना पूरे जिले के लिए प्रेरणा का विषय है।

https://abtakkhaskhabar.com/?p=12830

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें