मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

हर्रई में विकासखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी मेला आयोजित

विद्यार्थियों की प्रतिभा ने किया प्रभावित

हर्रई में विकासखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी मेला आयोजित, विद्यार्थियों की प्रतिभा ने किया प्रभावित

छिंदवाड़ा हर्रई यशो:- विकासखंड हर्रई (जिला छिंदवाड़ा) में
दिनांक 08 जनवरी 2026 को
विकासखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी मेला
का आयोजन
शासकीय मॉडल स्कूल, हर्रई

में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस प्रदर्शनी में 101 छात्र-छात्राओं ने
अपनी आवंटित विधाओं के अंतर्गत

विज्ञान, गणित, पर्यावरण, सामाजिक विज्ञान, रोल प्ले एवं शोलो सेमिनार

विषयों पर आधारित
स्वनिर्मित मॉडल प्रस्तुत किए।

विषयवार मूल्यांकन, नवाचार को मिली सराहना

प्रदर्शनी के दौरान विषयवार मूल्यांकनकर्ताओं
द्वारा विद्यार्थियों के मॉडलों का आकलन किया गया।
छात्रों ने अपने मॉडलों के माध्यम से
वैज्ञानिक सोच, पर्यावरणीय जागरूकता और
सामाजिक मुद्दों पर प्रभावी प्रस्तुति दी,
जिसकी उपस्थित अतिथियों ने सराहना की।

पुरस्कार वितरण एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए

कार्यक्रम के दौरान समस्त प्रतिभागी विद्यार्थियों को
स्वल्पाहार वितरित किया गया।

कार्यक्रम उपरांत
चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कार
तथा सभी प्रतिभागियों को
प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं शिक्षक रहे उपस्थित

इस अवसर पर प्रमुख रूप से
 प्रकाश कांलबें (विकासखंड शिक्षा अधिकारी),

 राजकुमार सूर्यवंशी (विकासखंड स्त्रोत समन्वयक),
समस्त बीएसी, जनशिक्षक एवं शिक्षकगण
उपस्थित रहे।

अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए
कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से

छात्रों की रचनात्मकता,

वैज्ञानिक दृष्टिकोण और

आत्मविश्वास

को मजबूती मिलती है।

https://www.google.com/amp/s/www.prabhatkhabar.com/state/bihar/banka/flag-hoisted-at-state-level-exhibition/amp

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!