Wed, 21 Oct 2026 | 12:06:59 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

ढोल-मांदल की थाप पर थिरका सरगापुर, शैला नृत्य में झलकी आदिवासी संस्कृति; विधायक मुनमुन ने बांधा उत्साह का रंग

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 31, 2026 08:00 pm / Post views : 60

ढोल-मांदल की थाप पर थिरका सरगापुर, शैला नृत्य में झलकी आदिवासी संस्कृति; विधायक मुनमुन ने बांधा उत्साह का रंग
शेयर करें:

सरगापुर में शैला नृत्य कार्यक्रम में पहुंचे विधायक दिनेश राय मुनमुन

Seoni 31 August 2026 सिवनी यशो:- कजलिया महापर्व के अवसर पर सिवनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सरगापुर में सोमवार को पारंपरिक लोक संस्कृति और आदिवासी कला का मनमोहक रंग देखने को मिला। ग्राम में आयोजित पुनेम प्रसंग एवं भव्य शैला नृत्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सहभागिता कर कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में विभिन्न नृत्य मंडलों ने पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर शैला नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। ढोल-मांदल की थाप और लोकधुनों पर कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह सांस्कृतिक रंग में रंग दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और मातृशक्ति ने कार्यक्रम का आनंद लिया। [caption id="attachment_50955" align="alignleft" width="150"]सरगापुर में शैला नृत्य कार्यक्रम में विधायक दिनेश राय मुनमुन सरगापुर में कजलिया महापर्व पर आयोजित शैला नृत्य कार्यक्रम में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सहभागिता कर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।[/caption]

आदिवासी कला हमारी समृद्ध धरोहर : विधायक

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पारंपरिक आदिवासी कला, लोक संस्कृति और लोक परंपराएं हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर हैं। इन्हें संरक्षित करने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं और गौरवशाली संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं। उन्होंने आयोजन समिति और ग्रामीणों की पहल की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को लगातार प्रोत्साहित किए जाने की आवश्यकता बताई।

कजलिया महापर्व की दी शुभकामनाएं

विधायक ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को कजलिया महापर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लोकपर्व और सांस्कृतिक आयोजन समाज को अपनी परंपराओं से जोड़ने के साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं। [caption id="attachment_50953" align="alignright" width="150"]सरगापुर में शैला नृत्य कार्यक्रम में विधायक दिनेश राय मुनमुन सरगापुर में कजलिया महापर्व पर आयोजित शैला नृत्य कार्यक्रम में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सहभागिता कर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।[/caption]

विजेता मंडल को पुरस्कार, सभी मंडलों को प्रोत्साहन

शैला नृत्य कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले प्रथम विजेता मंडल को विधायक दिनेश राय मुनमुन ने स्वयं की ओर से पुरस्कार प्रदान किया। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी सहभागी मंडलों का उत्साह बढ़ाते हुए प्रत्येक मंडल को 5-5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। विधायक के इस प्रोत्साहन से कलाकारों और आयोजन से जुड़े लोगों में उत्साह देखने को मिला। [caption id="attachment_50952" align="alignleft" width="150"]सरगापुर में शैला नृत्य कार्यक्रम में विधायक दिनेश राय मुनमुन सरगापुर में कजलिया महापर्व पर आयोजित शैला नृत्य कार्यक्रम में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सहभागिता कर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।[/caption]

आत्मीय स्वागत से अभिभूत हुए विधायक

कार्यक्रम स्थल पर आयोजन समिति द्वारा विधायक दिनेश राय मुनमुन का अंगवस्त्र भेंट कर एवं तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। विधायक ने आयोजन समिति, कलाकारों और उपस्थित ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया। [caption id="attachment_50954" align="alignright" width="150"]सरगापुर में शैला नृत्य कार्यक्रम में विधायक दिनेश राय मुनमुन सरगापुर में कजलिया महापर्व पर आयोजित शैला नृत्य कार्यक्रम में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सहभागिता कर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।[/caption] कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान पारंपरिक शैला नृत्य की प्रस्तुतियों ने ग्रामीण अंचल की जीवंत लोक संस्कृति और आदिवासी परंपराओं की समृद्ध झलक प्रस्तुत की।
यह भी पढ़े :-खबर की दौड़ में सबसे आगे नहीं, भरोसे की दौड़ में सबसे आगे!
काम में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, छपारा तहसीलदार और भू-संसाधन प्रबंधन विभाग को नोटिस कचरे में तलाशा सपनों का आशियाना, मां-बेटी की पहल बनी दुनिया के लिए प्रेरणा गांव से अनुभाग तक हर मंगलवार जनसुनवाई, अब अफसरों तक पहुंचेगी जनता की आवाज https://youtu.be/YuiMYRD_8eA?si=oKq0vMT_R-t2Q02c

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष