Tue, 20 Oct 2026 | 09:15:21 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

छिंदवाड़ा में पेयजल संकट गहराया, माचागोरा डेम को कुलबेहरा से जोड़ने और कन्हरगांव बांध की ऊंचाई बढ़ाने की मांग

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 27, 2026 10:39 pm / Post views : 121

छिंदवाड़ा में पेयजल संकट गहराया, माचागोरा डेम को कुलबेहरा से जोड़ने और कन्हरगांव बांध की ऊंचाई बढ़ाने की मांग
शेयर करें:

छिंदवाड़ा पेयजल संकट : माचागोरा डेम को कुलबेहरा से जोड़ने और कन्हरगांव बांध बढ़ाने की मांग

Chhindwara, 27 June 2026 छिंदवाड़ा यशो:-मानसून की देरी के चलते छिंदवाड़ा शहर में पेयजल संकट गहराने लगा है। कन्हरगांव बांध में जलस्तर घटने से पिछले तीन-चार दिनों से नियमित जलापूर्ति प्रभावित हुई है। फिलहाल नगर निगम ट्यूबवेलों के माध्यम से पानी की आपूर्ति कर रहा है, लेकिन बढ़ती समस्या को देखते हुए स्थायी समाधान की मांग तेज हो गई है। महापौर विक्रम अहाके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि नगर निगम वैकल्पिक व्यवस्था करने में जुटा है।
यह भी पढ़े :-सिंहस्थ-2028 होगा अब तक का सबसे भव्य आयोजन, 40 करोड़ श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
उन्होंने बताया कि माचागोरा डेम में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध है और धर्मटेकड़ी स्थित पंप हाउस के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की जा रही है।

माचागोरा डेम को कुलबेहरा से जोड़ने का सुझाव

महापौर ने कहा कि यदि धर्मटेकड़ी से कुलबेहरा डेम तक पहले से बिछी पाइपलाइन को जोड़ दिया जाए, तो शहर की पेयजल समस्या का काफी हद तक समाधान हो सकता है। यह भी पढ़े :- सिवनी के 1478 बूथों पर गूंजेगी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’, भाजपा ने पूरी की व्यापक तैयारियां उनका कहना है कि माचागोरा डेम में पर्याप्त पानी उपलब्ध है और इस जल स्रोत का बेहतर उपयोग किया जाना चाहिए।

हर वार्ड में ट्यूबवेल और कन्हरगांव बांध के विस्तार की जरूरत

उन्होंने सुझाव दिया कि शहर में भूजल स्तर अभी भी अनुकूल है और लगभग 100 फीट की गहराई पर पानी उपलब्ध हो जाता है। ऐसे में प्रत्येक वार्ड में आपातकालीन स्थिति के लिए नए ट्यूबवेल स्थापित किए जाने चाहिए। यह भी पढ़े :-हल्की बारिश में घंटों गुल रहती है बिजली? कान्हीवाड़ा के उपयंत्री पर क्षेत्रवासियों ने लगाए मनमानी के आरोप महापौर ने कन्हरगांव बांध की ऊंचाई बढ़ाने का भी प्रस्ताव रखा। उनका कहना है कि इससे बांध का कैचमेंट एरिया बढ़ेगा और भविष्य में पेयजल संकट की संभावना कम होगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम, जिला प्रशासन और राज्य शासन को दीर्घकालिक पेयजल प्रबंधन की दिशा में अभी से ठोस कदम उठाने होंगे, अन्यथा आने वाले समय में शहर को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। https://www.facebook.com/share/p/1DA6tFSxcp/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष