Mon, 19 Oct 2026 | 07:17:11 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा

गार्ड की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी: डूण्डासिवनी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 30, 2025 08:55 pm / Post views : 574

गार्ड की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी: डूण्डासिवनी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
शेयर करें:

Seoni 30 August 2025

 सिवनी  यशो:- पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद के निर्देश पर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए डूण्डासिवनी पुलिस ने गार्ड की नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

25 अगस्त 2025 को प्रार्थी प्रदीप कुडापे समेत लगभग 15 लोगों ने थाना डूण्डासिवनी में आवेदन देकर बताया कि नयन डेहरिया, निवासी ग्राम आमोली, ने जिला अस्पताल सिवनी में गार्ड की नौकरी लगाने का झांसा देकर आवेदकों से करीब 59 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिए।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने अब तक 40 से 45 लोगों से इसी तरह की ठगी की है, जिससे ठगी की रकम और बढ़ने की संभावना है।

थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।

जप्त सामग्री

  • दो मोबाइल फोन (कीमत लगभग 30 हजार रुपये)

  • एक हीरो कंपनी की मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 70 हजार रुपये)

  • अन्य दस्तावेज
    कुल कीमत – करीब 1 लाख रुपये

गिरफ्तार आरोपी

  • नाम: नयन डेहरिया

  • पिता: रामनाथ डेहरिया

  • उम्र: 21 वर्ष

  • निवासी: ग्राम आमोली, जिला सिवनी (म.प्र.)

पुलिस टीम

इस कार्रवाई में निरीक्षक सतीश तिवारी, सउनि बालकृष्ण त्रिगाम, प्रआर सुन्दरश्याम तिवारी, आर. रवि धुर्वे, नितेश राजपूत, विक्रम देशमुख और कृष्णकुमार भालेकर का सराहनीय योगदान रहा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें