WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

पुलिस विभाग में नौकरी देने के नाम पर ठगी करता रहा सूरज, छपारा पुलिस ने दबोचा

अपने आपको पुलिस का अधिकारी बता कर ठगी को दिया अंजाम

Seoni 02 May 2025
सिवनी यशो:- बिलासपुर छत्तीसगढ़ निवासी सूरज कुर्रे पिता संतोष कुर्रे नामक व्यक्ति ने बर्रा निवासी प्रियकेश यादव पिता सीताराम यादव को पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर सवा तीन लाख रूपये से अधिक की ठगी की है । ठगी का यह मामला जब छपारा पुलिस के संज्ञान में आया तो पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले सूरज को बिलासपुर से गिरफ्तार कर पूछताछ की तथा आरोपी पर धारा-318(4), 319(2), 204 बीएनएस का मामला पंजीबद्ध किया है ।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रियकेंश यादव पिता सीताराम यादव उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम बर्रा थाना छपारा जिला सिवनी म.प्र. ने थाने में उसके साथ हुई ठगी के संबंध में आवेदन देते हुये बताया कि आरोपी सूरज कुर्रे पिता संतोष कुर्रे निवासी ग्राम पेंडरी पोस्ट मस्तूरी थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छतीसगढ के द्वारा स्वयं को पुलिस वाला बताकर एवं वाट्सएप मे पुलिस की वर्दी वाली पुलिस की फोटो भेजकर आवेदक को विश्वास मे लेकर पुलिस में नौकरी लगाने के नाम पर प्रियकेश यादव से नगदी, फोन पे एवं कियोस्क बैंक के माध्यम से कई किस्तो मे कुल 3,26,871/- रूपये ले लिये है और उसे नौकरी दिलाने का झांसा देते रहा है ।

प्रियकेश के प्राप्त आवेदन को गंभीरता से लेते हुये छपारा थाना प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील कुमार मेहता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर ठगी के आरोपी सूरज कुरें पिता संतोष कुर्रे निवासी ग्राम पेंडरी पोस्ट मस्तूरी थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छतीसगढ को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसने जुर्म स्वीकार किया है एवं आरोपी से मोबाईल, आधारकार्ड, पेनकार्ड एवं वोटरआईडी कार्ड जप्त कर आरोपियो गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। इस पूरी कार्यवाही में निरीक्षक खेमेन्द्र कुमार जैतवार, उपनिरी सुक्कूलाल उईके, आरक्षक गजेन्द्र समरीते, रतिभानशा इवनाती, गौरीशंकर परते की भूमिका सराहनीय रही ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!