Wed, 21 Oct 2026 | 09:44:31 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

द्वारकाधीश राधाकृष्ण मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Feb 19, 2026 04:55 pm / Post views : 682

द्वारकाधीश राधाकृष्ण मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव
शेयर करें:

श्रद्धा, भक्ति और दिव्यता का अलौकिक संगम

22 फरवरी को भव्य शोभायात्रा, ऐतिहासिक स्वरूप देने व्यापक तैयारियाँ प्रारंभ


Seoni 19 February 2026

सीलादेही (सिवनी) नागपुर–सिवनी मार्ग पर स्थित पावन भूमि सीलादेही में आस्था, भक्ति और सनातन संस्कृति का अनुपम उत्सव साकार होने जा रहा है। द्वारकाधीश राधाकृष्ण मंदिर का भव्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आगामी 26 फरवरी को वैदिक विधि-विधान एवं दिव्य अनुष्ठानों के साथ संपन्न होगा।

इस ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक आयोजन के अंतर्गत 21 फरवरी से 28 फरवरी तक गीता मनीषी ब्रह्मचारी निर्विकल्प स्वरूप जी (कथाचार्य) द्वारा सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का विराट आयोजन भी किया जा रहा है।

[caption id="attachment_41911" align="aligncenter" width="300"] सीलादेही में द्वारकाधीश राधाकृष्ण मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियाँ, 22 फरवरी को भव्य शोभायात्रा[/caption]

 इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा-भावना को केंद्र में रखते हुए स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र शिविर का आयोजन भी सुनिश्चित किया गया है, जिससे धर्म के साथ सेवा का संदेश समाज तक सशक्त रूप से पहुंचे।

यह भी पढ़े :-प्रदेश सरकार ने 2600 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदने का निर्णय लिया

 22 फरवरी को भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा

प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की श्रृंखला में 22 फरवरी को एक अत्यंत भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी।

 शोभायात्रा दोपहर 1:00 बजे मठ–मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर ढीमरी मोहल्ला, दुर्गा चौक, गिरजा कुंड, नगर पालिका परिसर, शंकर मढ़िया, महावीर मढ़िया, छिंदवाड़ा चौक होते हुए पुनः सीलादेही पहुंचकर संपन्न होगी।

✨ शोभायात्रा में प्रतिष्ठित होने वाली मूर्ति, श्रीमद्भागवत जी, कलश, महाकाल की झांकी, पूज्य शंकराचार्य स्वामी सदानंद जी महाराज, भागवताचार्य निर्विकल्प जी सहित अनेक संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

नगर भर में उत्साह चरम पर है। भव्य स्वागत द्वार, पुष्प सज्जा एवं धार्मिक अलंकरण से सीलादेही एक आध्यात्मिक नगरी का स्वरूप ग्रहण कर रहा है।

यह भी पढ़े :- सिवनी में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद जी महाराज का पावन प्रवास

 शंकराचार्य जी के पावन सानिध्य में दिव्य आयोजन

यह संपूर्ण प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव परमपूज्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज (पश्चिमाम्नाय द्वारका शारदापीठाधीश्वर) के पावन सानिध्य एवं मार्गदर्शन में संपन्न होगा।

[caption id="attachment_41912" align="aligncenter" width="289"] ब्रह्मलीन स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज[/caption]

यह आयोजन ब्रह्मलीन स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज को समर्पित है, जो उनके गृह जिले में आयोजित हो रहा है — इससे इसका आध्यात्मिक महत्व और भी बढ़ गया है।

राष्ट्रीय स्तर का धार्मिक आयोजन

देशभर से संत-महात्मा, धर्माचार्य एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति संभावित है। आयोजन समिति इसे पूर्ण गरिमा, भव्यता और अनुशासन के साथ संपन्न कराने में जुटी हुई है।

आयोजन की व्यापकता को देखते हुए प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ जुटा है। पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया। जिला एवं नगरीय प्रशासन व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहा है।

21 फरवरी से प्रारंभ होगा दिव्यता का महायज्ञ 

सीलादेही की पावन भूमि सनातन संस्कृति, भक्ति और दिव्यता के एक ऐतिहासिक अध्याय की साक्षी बनने जा रही है।

https://www.facebook.com/kapilpandeyindian/videos/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष