Wed, 21 Oct 2026 | 01:22:16 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी! सिवनी में 150 पदों पर भर्ती, 25 हजार तक मिलेगी सैलरी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 16, 2026 09:32 pm / Post views : 123

बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी! सिवनी में 150 पदों पर भर्ती, 25 हजार तक मिलेगी सैलरी
शेयर करें:

सिवनी भर्ती शिविर 2026: सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर और ड्रोन पायलट के 150 पदों पर भर्ती, 25 हजार तक वेतन

Seoni 16 July 2026 सिवनी यशो:- बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। मध्यप्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं जिला रोजगार कार्यालय के सहयोग से जीडीएक्स ग्रुप, ग्रेटर नोएडा द्वारा जिले में सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं ड्रोन पायलट पदों के लिए भर्ती शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यह भर्ती भारत सरकार के पसारा एक्ट-2005 के तहत की जाएगी।

चार स्थानों पर लगेंगे भर्ती शिविर

भर्ती अधिकारी दीपक राठौर के अनुसार भर्ती शिविर सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित होंगे।

  • 17 जुलाई – आजीविका मिशन कार्यालय, घंसौर
  • 20 जुलाई – आजीविका मिशन कार्यालय, धनोरा
  • 21 जुलाई – आजीविका मिशन कार्यालय, कुरई
  • 22 जुलाई – आजीविका मिशन कार्यालय, सिवनी

150 पदों पर होगा चयन

भर्ती अभियान के तहत कुल 150 पदों पर चयन किया जाएगा, जिनमें—

  • 100 सुरक्षा जवान
  • 30 सुरक्षा सुपरवाइजर एवं कंप्यूटर ऑपरेटर
  • 20 ड्रोन पायलट

शामिल हैं।

योग्यता और आयु सीमा

सुरक्षा जवान के लिए:

  • 10वीं उत्तीर्ण
  • आयु 18 से 40 वर्ष
  • न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी
  • वजन 52 से 96 किलोग्राम

सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए:

  • स्नातक एवं कंप्यूटर ज्ञान
  • आयु 22 से 40 वर्ष
  • न्यूनतम ऊंचाई 170 सेमी
  • वजन 55 से 96 किलोग्राम

ये दस्तावेज साथ लाना होंगे

इच्छुक अभ्यर्थी निम्न दस्तावेजों के साथ संबंधित आजीविका मिशन कार्यालय में उपस्थित होकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं—

  • 10वीं या उच्चतम शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची/प्रमाण-पत्र
  • आधार कार्ड की छायाप्रति
  • दो पासपोर्ट आकार के फोटो

अन्य जिलों के पात्र अभ्यर्थी भी भर्ती शिविर में भाग ले सकते हैं।

15 दिन का प्रशिक्षण, फिर मिलेगी नौकरी

चयनित अभ्यर्थियों को जीडीएक्स ग्रुप के प्रशिक्षण केंद्र एनआईएमटी कैंपस, परीचौक मेट्रो स्टेशन, ग्रेटर नोएडा में 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा और मध्यप्रदेश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में ₹21,500 से ₹25,000 प्रतिमाह वेतन पर नियुक्ति दी जाएगी।

चयनित युवाओं को पीएफ, पेंशन, जीवन बीमा, पारिवारिक मेडिकल सुविधा, वार्षिक वेतन वृद्धि, पदोन्नति, ऋण सुविधा तथा रियायती दर पर आवास एवं भोजन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी दीपक राठौर से मोबाइल नंबर 9311947932 एवं 9667989993 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़े :-
छिंदवाड़ा की आदर्श गौशाला में 14 दिन में 41 गायों की मौत, लापरवाही पर घिरे निगम और पशु चिकित्सा विभाग “जय जगन्नाथ” के उद्घोष से गूंजा सिवनी, 155 साल पुरानी रथयात्रा में उमड़ा जनसैलाब; विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ ने की पुष्पवर्षा  सिवनी के सहायक आयुक्त लालजी मीणा पर गंभीर आरोपों की बौछार, वसूली से लेकर जातिगत अपमान तक के लगे आरोप  सिवनी पुलिस के 5 निरीक्षक बने डीएसपी, 3 सूबेदार पदोन्नत होकर बने रक्षित निरीक्षक  https://www.facebook.com/share/p/1CPwGDTAxe/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष