Wed, 21 Oct 2026 | 05:44:44 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

डिप्टी कलेक्टर बनीं शीतल ठाकुर का सम्मान

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 17, 2025 08:55 pm / Post views : 456

डिप्टी कलेक्टर बनीं शीतल ठाकुर का सम्मान
शेयर करें:

“मेहनत से पढ़ाई करें, सफलता अवश्य मिलती है”—योगेंद्र सिंह बाबा
“एक ही लक्ष्य रखकर तैयारी की और सफलता पाई”—शीतल ठाकुर

सिवनी यशो :- जनपद पंचायत घंसौर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) शीतल ठाकुर को राज्य सेवा आयोग 2023 में डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित होने पर जनपद सभागार में सम्मानित किया गया। लखनादौन विधायक योगेंद्र सिंह बाबा ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

पहली कोशिश में मिली बड़ी सफलता

उल्लेखनीय है कि शीतल ठाकुर ने वर्ष 2022 में मात्र 21 वर्ष की उम्र में पहली ही कोशिश में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की परीक्षा पास कर ली थी, जिसके बाद उनकी पहली पदस्थापना सीईओ, जनपद पंचायत घंसौर के रूप में हुई।
राज्य सेवा परीक्षा 2023 में उन्होंने 23वीं रैंक प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन हासिल किया है। सिर्फ 24 वर्ष की उम्र में यह उपलब्धि प्राप्त कर उन्होंने परिवार, जिले और पूरे प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।

परिवार का योगदान और संघर्ष की कहानी

शीतल ठाकुर बालाघाट ज़िले के वारासिवनी निवासी हैं।

उनके पिता प्रकाश ठाकुर पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ होकर जनसेवा में कार्यरत हैं।

शीतल तीन बहनों में सबसे बड़ी हैं और उनकी प्रारंभिक शिक्षा बालाघाट में हुई।

उन्होंने बताया कि—

“यदि परिवार साथ हो तो सपनों को पूरा करने की हर चुनौती आसान होती है।”

विधायक योगेंद्र सिंह बाबा ने की प्रशंसा

सम्मान समारोह में विधायक योगेंद्र सिंह बाबा ने कहा—

“मेहनत और एकाग्रता से पढ़ाई करने वालों को सफलता अवश्य मिलती है।

शीतल ठाकुर ने अपने समर्पण से पूरे क्षेत्र का गर्व बढ़ाया है।”

शीतल ठाकुर ने भी विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि—

“मैंने एक ही लक्ष्य रखकर पढ़ाई की और खुद पर विश्वास बनाए रखा।

ईमानदार मेहनत हमेशा परिणाम देती है।

https://www.facebook.com/watch/?v=1534484327885488

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष