मुख्यमंत्री ने दिए त्वरित निर्देश
मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी सहित वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। साथ ही संभाग प्रभारी अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन को राहत कार्य तेज करने के आदेश दिए गए हैं।मृतकों को 4-4 लाख की सहायता
राज्य सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले नागरिकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 15 लोगों को बचाया गया
प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। लापता लोगों की तलाश जारी है।मृतकों की पहचान
हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों की पहचान इस प्रकार है:- नीतू सोनी (43) – निवासी कोतवाली
- मधुर मसीह (62) – निवासी दिल्ली कैंट
- सौभाग्य अलगन (42) – निवासी खमरिया
- तमिल (5)