Wed, 21 Oct 2026 | 10:46:43 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

जन विश्वास शिविर में अफसरों की ‘गैरहाजिरी’ पर भड़के मंडल अध्यक्ष!

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 13, 2026 01:42 am / Post views : 8

जन विश्वास शिविर में अफसरों की ‘गैरहाजिरी’ पर भड़के मंडल अध्यक्ष!
शेयर करें:

सिवनी: जन विश्वास शिविर में अफसर नदारद, मंडल अध्यक्ष नाराज

सिवनी यशो :- ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण करने के उद्देश्य से ग्राम खैरा पलारी में आयोजित जन विश्वास कार्यक्रम जिम्मेदार अधिकारियों की कथित गैरहाजिरी को लेकर सवालों के घेरे में आ गया। शिविर में कई महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद नहीं रहे, जिस पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलेश ठाकुर ने कड़ा विरोध जताते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। [caption id="attachment_51747" align="aligncenter" width="300"]खैरा पलारी में जन विश्वास कार्यक्रम के दौरान मौजूद जनप्रतिनिधि खैरा पलारी में आयोजित जन विश्वास कार्यक्रम में अफसर नदारद, अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधि।[/caption] कार्यक्रम में केवलारी जनपद अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर, सरपंच नीतू उदय सिंह ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलेश ठाकुर तथा जिला कार्यालय मंत्री नितेश ठाकुर मौजूद रहे। ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर शिविर में पहुंचे, लेकिन संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण उन्हें निराशा का सामना करना पड़ा।

CEO और तहसीलदार पहुंचे, पांच मिनट बाद लौटे

बताया गया कि जनपद पंचायत केवलारी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) और तहसीलदार केवलारी भी निर्धारित समय पर कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। बाद में दोनों अधिकारी कथित तौर पर करीब पांच मिनट के लिए शिविर में पहुंचे और इसके बाद वापस चले गए। वहीं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की पूरे कार्यक्रम में अनुपस्थिति की बात सामने आई। राजस्व विभाग से RI और पटवारी भी शिविर में मौजूद नहीं रहे। इसके अलावा सहकारिता विभाग की ढुटेरा सोसाइटी के प्रबंधक एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुए।

‘अधिकारी नहीं होंगे तो जनता की समस्या कौन सुनेगा?’

अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलेश ठाकुर ने कहा कि जन विश्वास कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सुनना और उनका निराकरण करना है। ऐसे में यदि राजस्व विभाग के RI, पटवारी और सोसाइटी प्रबंधक ही मौजूद नहीं होंगे, तो ग्रामीण अपनी समस्याएं किसके सामने रखेंगे? उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीणों को उनके गांव में ही प्रशासनिक सेवाएं और समस्याओं के समाधान की सुविधा मिले। लेकिन यदि संबंधित अधिकारी-कर्मचारी ही शिविर से अनुपस्थित रहेंगे तो ऐसे आयोजनों का उद्देश्य ही प्रभावित होगा। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि जनता के कार्यक्रमों में केवल औपचारिक उपस्थिति दर्ज कराना स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिम्मेदार अधिकारियों को ऐसे आयोजनों को गंभीरता से लेना चाहिए।

जनप्रतिनिधियों ने जताया विरोध, कलेक्टर से शिकायत की तैयारी

मंडल अध्यक्ष नीलेश ठाकुर के विरोध का जनपद अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर, सरपंच नीतू उदय सिंह ठाकुर और जिला कार्यालय मंत्री नितेश ठाकुर ने भी समर्थन किया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शिविर में अधिकारियों की अनुपस्थिति की जानकारी कलेक्टर सिवनी को दी जाएगी और यदि किसी अधिकारी-कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की जाएगी।

समस्याएं लेकर पहुंचे ग्रामीणों को हुई निराशा

जन विश्वास कार्यक्रम में अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे ग्रामीणों को संबंधित अधिकारियों के नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जिन विभागों से संबंधित समस्याएं हैं, उन्हीं विभागों के अधिकारी शिविर में उपलब्ध नहीं होंगे तो समस्या समाधान की उम्मीद कैसे पूरी होगी। अब सवाल यह उठ रहा है कि जब जन विश्वास कार्यक्रम में ही जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं रहेंगे, तो ग्रामीणों का प्रशासन पर विश्वास कैसे कायम होगा? हालांकि, संबंधित अधिकारियों का पक्ष इस संबंध में सामने नहीं आया है। अधिकारियों का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी समाचार में प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। यह भी पढ़ें - हरितालिका तीज: जानें , पूजा मुहूर्त और व्रत की विधि 20 साल बाद MP में फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें! कक्का जी सहित पांच पर FIR के बाद भड़का आक्रोश, रात 2 बजे तक थाने में डटे किसान रॉयल्टी का जुर्माना देने तैयार, फिर भी नहीं छूट रहे ट्रैक्टर-डंपर https://www.devaastha.com/blogs/festivals/hartalika-teej-vrat-vidhi-significance

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष