Wed, 21 Oct 2026 | 03:51:43 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

आगामी त्योहारों में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कोतवाली पुलिस ने शांति समिति की बैठक ली

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 24, 2025 12:52 am / Post views : 682

आगामी त्योहारों में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कोतवाली पुलिस ने शांति समिति की बैठक ली
शेयर करें:

Seoni 23 August 2025

सिवनी यशो:- आगामी गणेश चतुर्थी, मिलाद-उल-नबी एवं ताजिया पर्व के दौरान शहर की शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक पुलिस अधीक्षक सुश्री शिमाला प्रसाद के निर्देश एवं एएसपी दीपक मिश्रा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा पाण्डेय के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई।

बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया,

तहसीलदार हिमांशु कौसल,

थाना प्रभारी कोतवाली किशोर वामनकर,

विद्युत विभाग के अधिकारी,

जनप्रतिनिधि,

वरिष्ठ नागरिक,

पंडाल आयोजक एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए।

बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश

1. पंडाल व्यवस्था

  • सभी पंडाल आयोजकों को अपना नाम, मोबाइल नंबर और वॉलंटियर की जानकारी थाना में जमा करनी होगी।

  • टीसी कनेक्शन अनिवार्य रूप से लेकर उचित प्रकाश व्यवस्था करनी होगी।

  • पंडाल खाली न छोड़े जाएं, 24 घंटे कम से कम 2 व्यक्ति उपस्थित रहें।

  • अग्निशमन हेतु पानी, रेत आदि की व्यवस्था अनिवार्य।

  • सड़क पर बाधा डालते हुए कोई भी पंडाल नहीं लगेगा।

यह भी पढ़े :-सिवनी पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: एमडी पावडर का शातिर सौदागर गिरफ्तार, 1.24 लाख का माल जब्त

2. विसर्जन व्यवस्था

  • मूर्ति विसर्जन गहरे पानी में न किया जाए, केवल प्रशिक्षित तैराकों की मदद से किया जाए।

  • विसर्जन स्थल पर प्रशासन द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग और दिशा-निर्देशों का पालन जरूरी।

3. डीजे संचालन

  • डीजे वाहन की ऊंचाई से ऊपर न रखा जाए।

  • ध्वनि स्तर निर्धारित मानक से अधिक न हो।

  • भड़काऊ नारेबाजी या गानों पर पूर्ण प्रतिबंध।

  • झंडों में केवल लकड़ी या पीवीसी पाइप का ही उपयोग हो।

  • डीजे वाहन के ऊपर किसी को बैठाने की अनुमति नहीं होगी।

  • जुलूस के दौरान यातायात बाधित न हो, इसके लिए समितियों द्वारा वॉलंटियर तैनात किए जाएंगे।

पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों और आयोजकों से अपील की है कि शांति और सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाएं और प्रशासन के नियमों का पालन करें।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष