Wed, 21 Oct 2026 | 11:25:20 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त

न्यायिक- गैर-न्यायिक कार्य विभाजन पर मप्र के तहसीलदारों का विरोध जारी, कामकाज ठप

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 10, 2025 08:38 pm / Post views : 917

न्यायिक- गैर-न्यायिक कार्य विभाजन पर मप्र के तहसीलदारों का विरोध जारी, कामकाज ठप
शेयर करें:
Bhopal / Seoni 10 August 2025 सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश राजस्व अधिकारी (कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा) संघ ने न्यायिक और गैर-न्यायिक कार्यों के विभाजन के खिलाफ अपना विरोध तेज कर दिया है। विरोध के चलते तहसीलदार और नायब तहसीलदार नियमित कार्यों से विरत हैं, जिससे जिले और प्रदेशभर में आवश्यक दस्तावेजों के निर्गमन और कोर्ट केस की सुनवाई प्रभावित हो रही है।

6 अगस्त से जारी इस आंदोलन में अधिकारियों ने शासकीय वाहनों की चाबी कलेक्टोरेट में जमा कर दी है और दफ्तरों में बिना किसी कार्य के मौजूद रह रहे हैं।

विरोध के चलते नामांतरण, सीमांकन, फौती नामांतरण, मूल निवासी, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र सहित सैकड़ों मामलों की सुनवाई और दस्तावेज जारी करने की प्रक्रिया रुक गई है।

कई कोर्ट केस की पेशियों की तारीख भी आगे बढ़ा दी गई है।

पिछले दो दिनों की सरकारी छुट्टियों के बाद सोमवार को स्थिति और गंभीर हो सकती है।

हालांकि, प्रमुख सचिव राजस्व विवेक पोरवाल और राजस्व अधिकारियों के बीच हुई बैठक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची।

यह भी पढ़े :- तहसीलदार सीएम हेल्प लाइन शिकायतों का संतोषजनक निकराकरण सुनिश्चित करें – कलेक्टर

संवर्ग का आरोप है कि शासन ने पहले तीन माह तक केवल 12 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में योजना लागू करने, न्यायालयों का विलय न करने और गैर-न्यायिक अधिकारियों को संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था ।

लेकिन इसके विपरीत योजना 9 और जिलों में लागू कर दी गई और आवश्यक संसाधन नहीं दिए गए।

संवर्ग के विरोध को पटवारी, सरपंच और पंचायत सचिव संगठनों का समर्थन भी मिल रहा है। मप्र पंचायत सचिव संगठन ने तहसीलदारों–नायब तहसीलदारों की सभी मांगों का समर्थन करते हुए इसे न्यायसंगत बताया है।

सिवनी में केसों की तारीख बढ़ाई गई

सिवनी में भी आंदोलन का असर साफ दिख रहा है। यहां तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने अपनी गाड़ियों की चाबियां कलेक्टोरेट में जमा कर दी हैं।

कई मामलों में पेशियों की तारीख आगे खिसकाई गई है, जिससे आम जनता के काम अटक गए हैं।

संघ ने शासन से मांग की है कि विभाजन योजना को तत्काल निरस्त किया जाए, ताकि प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से पुनः शुरू हो सकें।

जनप्रतिनिधियों एवं अफसरों समस्या बता चुके

इस संबंध में राजस्व अधिकारी (कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा) संघ ने पिछले दिनों सिवनी विधायक दिनेश राय को अपनी मांगो के निराकरण के लिये ज्ञापन भी सौंपा है तथा अपने वरिष्ठ अधिकारियों को को अपनी समस्याओं से अवगत करा चुके हैं।

हमारे अपडेट के लिए जुड़ें:
हमारा WhatsApp चैनल जॉइन करें

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष