मध्यप्रदेशसिवनी

तहसीलदार सीएम हेल्प लाइन शिकायतों का संतोषजनक निकराकरण सुनिश्चित करें – कलेक्टर

 Seoni 21 April 2025

सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्?कृति जैन की अध्यक्षता में सोमवार 21 अप्रैल को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नवजीवन विजय, अपर कलेक्टर सी एल चनाप, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खण्डायत सहित सभी विभागों के कार्यालय प्रमुख उपस्थित थे, वहीं खंडस्तरीय अधिकारी वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े थे।

बैठक में कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने सीएम हेल्पलाईन, समय-सीमा में दर्ज प्रकरण, जनसुनवाई आवेदनों के निराकरण स्थिति, विभिन्न आयोग से प्राप्त पत्रों में लंबित कार्यवाही के साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं में प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिये। कलेक्टर सुश्री जैन ने सीईओ धनौरा एवं घंसौर को सीएम हेल्प लाईन की रैंकिंग की शिकायतों के निराकरण में गति लाने के निर्देश दिये हैं। इसी तरह तहसीलदार लखनादौन, केवलारी, छपारा, सिवनी को भी शिकायतों के संतुष्टीपूर्ण निराकरण के लिए निर्देशित किया है। कलेक्टर सुश्री जैन ने निम्न गुणवत्ता से बंद की गई शिकायतों को पुन: वरिष्ठ स्तर से खुलवाकर सभी शिकायतों का गुणवत्ता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिये हैं।

कलेक्?टर सुश्री जैन ने बैठक में फॉर्मर रजिस्ट्री, ई-केवायसी तथा स्वामित्व योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए ग्रामवार आयोजित कैंपों की प्रगति की जानकारी लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। उन्होंने निर्धारित कैंप का प्रचार-प्रसार करते हुये मैदानी अमले के माध्यम से राजस्व विभाग के लंबित प्रकरणों के निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यस्थित करने के निर्देश

कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने नगरपालिका एवं जल निगम के अधिकारियों से बंडोल समूह नलजल योजना से नगरीय क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही जलापूर्ति व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवस्थित तथा प्रत्येक व्यक्ति तक जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक दिवस नगरीय क्षेत्र एवं एक दिवस ग्रामीण क्षेत्र में जलापूर्ति का कैलेंडर बनाकर प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर सुश्री जैन ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सभी अधिकारियों से ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति की व्यवस्थाओं के बारे में जाना। उन्होंने समस्याग्रस्त ग्रामों में हैंडपंप की त्वरित मरम्मत तथा वैकल्पिक जल स्त्रोतों से जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!