Tue, 20 Oct 2026 | 09:23:28 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

महाराजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह का शहादत दिवस मनाया जाएगा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 04, 2025 10:20 pm / Post views : 529

महाराजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह का शहादत दिवस मनाया जाएगा
शेयर करें:

तथ्यात्मक पृष्ठभूमि

महाराजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह
  • शंकर शाह गोंडवाना साम्राज्य की जबलपुर शाखा के उत्तराधिकारी थे।
  • उन्होंने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी और किसानों को अंग्रेजों के विरुद्ध संगठित किया।
  • अंग्रेजों ने प्रत्यक्ष सबूत न मिलने पर एक देशभक्ति कविता को आधार बनाकर उन्हें दोषी ठहराया।
  • 18 सितंबर 1857 को जबलपुर (एल्गिन हॉस्पिटल के पास) में पिता-पुत्र को तोप के मुँह में बाँधकर शहीद कर दिया गया।
  • इस बलिदान ने गोंडवाना व मध्यभारत क्षेत्र में स्वतंत्रता संग्राम की ज्वाला और तेज कर दी।

 Seoni 04 September 2025

सिवनी यशो:-अखिल भारतीय आदिवासी महासभा सिवनी द्वारा आगामी 18 सितंबर को ग्राम चिकला (निवारी) में गोंडवाना साम्राज्य के अंतिम शासक महाराजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह का शहादत दिवस मनाया जाएगा।

ज्ञात हो कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान, अंग्रेजों ने उन्हें षड्यंत्रपूर्वक गिरफ्तार किया था।

एल्गिन हॉस्पिटल के पास उन्हें तोप के मुंह में बाँधकर सार्वजनिक रूप से उड़ा दिया गया था।

यह अमानवीय कृत्य केवल इसलिए किया गया, क्योंकि शंकर शाह और उनके पुत्र रघुनाथ शाह अंग्रेजों के अत्याचार, शोषण और दमन के खिलाफ नेतृत्वकारी भूमिका निभा रहे थे।

अंग्रेजो ने एक कविता के आधार पर दोषी माना था राजा शंकर शाह को

इतिहास में दर्ज है कि अंग्रेजों को उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला, केवल एक कविता के आधार पर उन्हें दोषी ठहराया गया।

इस कविता में उन्होंने अपने आराध्य देवी से दुश्मनों का अंत करने की प्रार्थना की थी। इसी को आधार बनाकर अंग्रेजों ने पिता-पुत्र को क्रूरतापूर्वक शहीद कर दिया।

शहादत दिवस के आयोजन की तैयारी को लेकर कामरेड डी.डी. वासनिक (प्रांतीय उपाध्यक्ष,

अखिल भारतीय आदिवासी महासभा मध्यप्रदेश) के निवास पर बैठक हुई।

इसमें कामरेड ओमप्रकाश बोर्ड (जिला सचिव, भाकपा),

डॉ. बी.सी. ओके, किरण प्रकाश शेर, सनोडिया, गेंदालाल भलावी, महेश कुमार सनोडिया, संतोष सैयाम सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से अपील की गई कि -

आदिवासी समुदाय और आम जनता अधिक से अधिक संख्या में ग्राम चिकला पहुँचकर शहादत दिवस पर उपस्थित हों, शहीदों को नमन करें और साथ ही आज की समस्याओं—

  • जनता पर हो रहे शोषण,

  • खाद-बीज-दवाई की कमी,

  • वन्यजीव (बाघ) के आतंक—
    के समाधान के लिए आवाज बुलंद करें।

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20240917N25&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=09/17/2024

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष