Wed, 21 Oct 2026 | 01:27:19 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

मंत्री इंदर सिंह परमार का आयुष कार्यालय सिवनी में औचक निरीक्षण, 50 बिस्तरीय आयुर्वेदिक अस्पताल का प्रस्ताव देने के निर्देश

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 24, 2025 09:24 pm / Post views : 265

मंत्री इंदर सिंह परमार का आयुष कार्यालय सिवनी में औचक निरीक्षण, 50 बिस्तरीय आयुर्वेदिक अस्पताल का प्रस्ताव देने के निर्देश
शेयर करें:

Seoni 24 December 2025
सिवनी यशो:- प्रदेश शासन के आयुष, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बुधवार को जिला आयुष कार्यालय सिवनी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

[caption id="attachment_39228" align="alignnone" width="1280"]मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा आयुष कार्यालय सिवनी का निरीक्षण मंत्री इंदर सिंह परमार का आयुष कार्यालय सिवनी में औचक निरीक्षण[/caption]

धन्वन्तरि पूजन से हुई निरीक्षण की शुरुआत

मंत्री श्री परमार ने निरीक्षण की शुरुआत कार्यालय परिसर में स्थित आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वन्तरि की विधिवत पूजा-अर्चना से की। इसके पश्चात उन्होंने आयुष कार्यालय के विभिन्न कक्षों, रिकॉर्ड, सेवाओं एवं प्रशासनिक व्यवस्था का निरीक्षण किया।

स्वच्छता, सुव्यवस्था और हर्बल गार्डन की सराहना

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री परमार ने कार्यालय परिसर की स्वच्छता, साज-सज्जा, सुव्यवस्थित अभिलेख संधारण व्यवस्था तथा विकसित हर्बल गार्डन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
उन्होंने जिला आयुष अधिकारी डॉ. यशवंत माथुर एवं समस्त स्टाफ के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।

[caption id="attachment_39227" align="alignnone" width="1280"]मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा आयुष कार्यालय सिवनी का निरीक्षण मंत्री इंदर सिंह परमार का आयुष कार्यालय सिवनी में औचक निरीक्षण[/caption]

आयुर्वेदाचार्यों के चित्र प्रेरणास्रोत

मंत्री ने कार्यालय में स्थापित आचार्य सुश्रुत,

आचार्य चरक एवं अन्य महान आयुर्वेदाचार्यों के छायाचित्रों को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि-

आयुष पद्धति भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है,

जिसे जन-जन तक पहुँचाना आवश्यक है।

आयुष सेवाओं के विस्तार के दिए निर्देश

मंत्री श्री परमार ने आयुष विधाओं को आमजन के लिए अधिक लोकप्रिय,

सुलभ एवं स्वास्थ्यवर्धक बनाने,
औषधियों के समुचित संधारण,

तथा मांग के अनुरूप सेवाओं के विस्तार हेतु आवश्यक मार्गदर्शन एवं स्पष्ट निर्देश प्रदान किए।

50 बिस्तरीय आयुर्वेदिक अस्पताल की दिशा में पहल

निरीक्षण से पूर्व मंत्री परमार ने

स्थानीय विधायक  दिनेश राय,

प्रभारी कलेक्टर अनिल कुमार राठौर,

एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. यशवंत माथुर के साथ संयुक्त चर्चा की।

इस दौरान मंत्री ने सिवनी जिले में 50 बिस्तरीय आयुर्वेदिक अस्पताल एवं हर्बल गार्डन की स्थापना हेतु प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र विभाग को प्रेषित करने के निर्देश दिए।

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B5%C2%B1%C2%B2%C2%B2%C2%B4%C3%8E%C2%B3%C2%B2%C2%B8&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=12/24/2025

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष