Wed, 21 Oct 2026 | 03:56:10 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

मानसून मेहरबान: सिवनी जिले में 234.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बरघाट में सबसे ज्यादा 98.2 मिमी बारिश

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 06, 2026 10:14 pm / Post views : 45

मानसून मेहरबान: सिवनी जिले में 234.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बरघाट में सबसे ज्यादा 98.2 मिमी बारिश
शेयर करें:

सिवनी वर्षा रिपोर्ट 06 जुलाई 2026 - 234.3 मिमी औसत वर्षा, बरघाट में सबसे ज्यादा 98.2 मिमी बारिश

Seoni 06 July 2026 सिवनी यशो:- जिले में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। सोमवार को हुई अच्छी बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। 01 जून से 06 जुलाई 2026 तक जिले में 234.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि सोमवार को अकेले 28.9 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।

भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय द्वारा जारी दैनिक वर्षा प्रतिवेदन के अनुसार बरघाट तहसील में सर्वाधिक 98.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

यह भी पढ़े :-  डॉ. आनंद तिवारी की माताजी श्रीमती जया तिवारी का निधन

इसके अलावा लखनादौन में 40.1 मिमी, कुरई में 37.0 मिमी, सिवनी में 24.6 मिमी, छपारा में 15.5 मिमी, घंसौर में 8.0 मिमी, केवलारी में 6.0 मिमी तथा धनौरा में 2.0 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

संचयी वर्षा में बरघाट सबसे आगे

01 जून से अब तक की संचयी वर्षा के आंकड़ों में बरघाट 329.7 मिमी के साथ जिले में पहले स्थान पर है।

यह भी पढ़े :-117 एजेंडों ने बढ़ाया सियासी पारा: सिवनी नगर पालिका परिषद की बैठक पर कांग्रेस का बड़ा हमला, सीएमओ की वैधता पर भी उठे सवाल

इसके बाद सिवनी में 297.6 मिमी, लखनादौन में 291.0 मिमी, केवलारी में 287.2 मिमी, कुरई में 189.0 मिमी, छपारा में 180.5 मिमी, धनौरा में 177.0 मिमी तथा घंसौर में 122.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

पिछले साल से कम रही बारिश

हालांकि इस वर्ष मानसून सक्रिय है, लेकिन पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में वर्षा कम दर्ज की गई है।

यह भी पढ़े :-लोकार्पण के तीन दिन बाद ही बह गई करोड़ों की सड़क, पहली बारिश ने खोली निर्माण तंत्र की पोल

वर्ष 2025 में 01 जून से 06 जुलाई के बीच जिले में 352.2 मिमी औसत वर्षा हुई थी, जबकि इस वर्ष यह आंकड़ा 234.3 मिमी पर पहुंचा है।

कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आगामी दिनों में मानसून की यही रफ्तार बनी रही, तो खरीफ फसलों की बुआई और वृद्धि के लिए परिस्थितियां और अधिक अनुकूल हो जाएंगी।

https://www.ind24.tv/madhya-pradesh/mp-weather-heavy-rain-alert-23-districts-monsoon-july-2026

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष