Wed, 21 Oct 2026 | 01:42:11 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

108 कुंडीय राष्ट्र जागरण एवं शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ में 1100 से अधिक लोगों ने लिया गुरु दीक्षा का संकल्प

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 24, 2024 06:57 pm / Post views : 357

108 कुंडीय राष्ट्र जागरण एवं शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ में 1100 से अधिक लोगों ने लिया गुरु दीक्षा का संकल्प
शेयर करें:
Seoni 23 December 24 सिवनी यशो:- बरघाट स्थित गायत्री परिवार ट्रस्ट (Gayatri Parivar Trust) द्वारा आयोजित विराट 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ (108 Kundiya Gayatri Mahayagya) के तृतीय दिवस पर शांतिकुंज, हरिद्वार (उत्तराखंड) {Shantikunj, Haridwar (Uttarakhand)} से पधारे मानशी टोली नायक श्री सुनील शर्मा जी ने विभिन्न संस्कार संपन्न कराए। उन्होंने यज्ञ की महत्ता और मानव जीवन में संस्कारों की आवश्यकता पर गहन प्रकाश डाला।

संस्कारों का महत्व समझाया

कार्यक्रम के दौरान पुंसवन संस्कार, नामकरण संस्कार, यज्ञोपवीत संस्कार सहित जन्म से लेकर मृत्यु तक के सभी सोलह संस्कारों की जानकारी दी गई। साथ ही, मुंडन, अन्नप्राशन, गुरु दीक्षा, नामकरण आदि संस्कारों को संपन्न कराया गया।

गायत्री मंत्र: सद्बुद्धि का मंत्र

श्री शर्मा जी ने कहा कि कलियुग में माँ गायत्री परम पूज्य गुरुदेव के रूप में अवतरित हुई हैं। गायत्री मंत्र मानव जीवन में सद्बुद्धि के विकास का मंत्र है, और सतयुग की वापसी के लिए सद्बुद्धि की अति आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में अखंड दीपक के अवतरण का शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा, जिसके लिए समयदान और अंशदान की आवश्यकता है।

वृहद दीपयज्ञ का आयोजन

दोपहर 3 बजे से हुए संगीत प्रवचन के उपरांत 2100 दीपों के साथ विशाल दीपयज्ञ का आयोजन किया गया। यह दीपयज्ञ समाज में व्याप्त अंधकार को दूर कर एक नवयुग के सृजन का संकल्प सिद्ध करेगा।

कार्यक्रम की पूर्णाहुति और संकल्प

कार्यक्रम की पूर्णाहुति 25 दिसंबर 2024 को होगी। इस अवसर पर नशा उन्मूलन का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा।

सतयुग की वापसी का शुभ संकेत

गायत्री परिवार के अनुसार, 2026 से सतयुग की वापसी का शुभारंभ होगा। समाज में सद्भावना और उज्जवल भविष्य के निर्माण हेतु यह यज्ञ ऐतिहासिक योगदान देगा। 108 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ, रविवार को निकली भव्य शोभा यात्रा

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष