MP Weather Alert: आंधी-बारिश से किसानों पर संकट, खेत-खलिहानों में रखी उपज खतरे में
Seoni 01 May 2026सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। (MP Weather Alert) के तहत भीषण गर्मी के बीच अब आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों में अलर्ट जारी किया है, जिससे आम लोगों को राहत जरूर मिलेगी, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है।
जिले के कई खरीदी केंद्रों पर अभी भी पर्याप्त शेड, तिरपाल और सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था नहीं है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश तेज हुई तो उनकी मेहनत की पूरी फसल भीगकर खराब हो सकती है।
इन जिलों में अलर्ट
MP Weather Alert में बताया गया है कि ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट सहित कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।यह भी पढ़े :- आसमान से बरस रही आग: 40 पार पारा, लू का प्रकोप—जनजीवन अस्त-व्यस्त
चार दिन तक रहेगा असर
MP Weather Alert के अनुसार 2 मई से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है, जिससे अगले चार दिन तक प्रदेश में मौसम बदला रहेगा। कई जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना है।
किसानों में चिंता
अचानक बदले मौसम और MP Weather Alert के बीच किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि अगर समय रहते प्रशासन ने खरीदी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए, तो भारी नुकसान हो सकता है।यह भी पढ़े :- चौरई में आग का कहर: 80-90 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख, दमकल नहीं पहुंची
प्रशासन से मांग
किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि खरीदी केंद्रों पर तत्काल तिरपाल, शेड और सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था की जाए, ताकि उनकी फसल को बारिश से बचाया जा सके।