Fri, 13 Nov 2026 | 02:01:03 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी

मौसम का नया अलर्ट: सिवनी समेत कई जिलों में तेज आंधी और भारी बारिश की चेतावनी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 03, 2026 07:28 am / Post views : 114

मौसम का नया अलर्ट: सिवनी समेत कई जिलों में तेज आंधी और भारी बारिश की चेतावनी
शेयर करें:

सिवनी में मौसम अलर्ट - सिवनी में आंधी-बारिश का अलर्ट, 55 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

सिवनी यशो :- मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने सिवनी सहित प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार 3 और 4 जून को प्रदेश के अनेक हिस्सों में मौसम अचानक बदल सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, नीमच, मंदसौर, राजगढ़, आगर मालवा, शाजापुर, विदिशा, खंडवा, नर्मदापुरम, खरगोन, छतरपुर और शिवपुरी जिलों में भारी बारिश के साथ तेज आंधी चलने की संभावना है।

55 किलोमीटर प्रतिघंटा तक चल सकती हैं हवाएं

विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में 50 से 55 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। तेज हवा के कारण पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने तथा कच्चे मकानों और टीन शेड को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है। "सिवनी जिले में बुधवार और गुरुवार को प्री-मानसून गतिविधियों का असर देखने को मिल सकता है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 14 से 21 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने तथा दोपहर बाद हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना है। मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।" 

किसानों और यात्रियों को विशेष सावधानी की सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को खेतों में रखी उपज और कृषि उपकरण सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी है। वहीं यात्रियों से भी मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने को कहा गया है। खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

सिवनी में भी असर के आसार

सिवनी जिले में भी आगामी 48 घंटों के दौरान तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अचानक मौसम बदलने की स्थिति में नागरिकों को सतर्क रहना चाहिए।

प्रशासन ने भी रखी नजर

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। आवश्यकता पड़ने पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। https://www.google.com/search?client=ms-android-vivo

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें