Mon, 23 Nov 2026 | 04:41:52 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा में कंटेनर से 58 गौवंश मुक्त, 20 लाख का वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार मुसलमानों को समान नागरिक संहिता (UCC) का विरोध करने से क्यों बचना चाहिए? कान्हीवाड़ा में घर-घर कचरा संग्रहण शुरू, कामता में बनेगा स्वागत द्वार रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू छपारा में कंटेनर से 58 गौवंश मुक्त, 20 लाख का वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार मुसलमानों को समान नागरिक संहिता (UCC) का विरोध करने से क्यों बचना चाहिए? कान्हीवाड़ा में घर-घर कचरा संग्रहण शुरू, कामता में बनेगा स्वागत द्वार रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू

मनाली घुमने गये जिले के दो कपल बारिश में फंसे जिला प्रशासन ने मनली प्रशासन से की चर्चा

मनाली घुमने गये जिले के दो कपल बारिश में फंसे जिला प्रशासन ने मनली प्रशासन से की चर्चा
शेयर करें:
  सिवनी यशो:- सिवनी जिले के दो कपल मनाली की भारी बारिश में फंस गए हैं. यह परिवार मनाली घुमने के लिये गया हुआ था परंतु तेज बारिश के कारण वह फंस गये है । जानकारी के अनुसार 09 जुलाई को इन्होंने अपने परिजनों से बात की थी और बताया था कि वे बाढ़ में फंस गये है लेकिन 10 जुलाई को इनसे कोई संपर्क नहीं हो रहा है जिससे परिजन परेशान है । सिवनी जिला कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने मनाली के जिला अधिकारी से संपर्क किया है और जिले के दोनों कपल की जानकारी प्रदान की है और मनाली प्रशासन ने उनकी जानकारी प्राप्त करने में जुट गया है । जानकारी के अनुसार दोनों नवयुगल एक ही परिवार के है वे चारों पति-पत्नी तेज लाल सनोडिया, दीपक सनोडिया, अरुणा सनोडिया और तरुणा सनोडिया मनाली घूमने निकले हैं. 9 जुलाई को चारों ने अपने-अपने परिजनों को बाढ़ में फंसे होने की जानकारी दी थी. लेकिन, 10 जुलाई को सुबह से ही उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा. परिजनों ने मध्य प्रदेश और हिमाचल सरकार से चारों का पता कर सुरक्षित घर पहुंचाने की अपील की है । वहीं मनाली में तेज बारिश लगातार हो रही है बताते है कि जिस तरह की बारिश हो रही है वह पिछले पचास सालों का रिकार्ड तोड़ चुकी है । मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, हिमाचल में भारी बारिश की आशंका है. छह जिलों चम्बा, कूल्लु, शिमला, सिरमौर, सोलन और मंडी में बाढ़ की चेतावनी दी गई है. जुलाई माह में पिछले 24 घंटों के दौरान मनाली, सोलन व रोहडू में बारिश ने पिछले 50 साल के रिकार्ड तोड़े हैं। गौरतलब है कि, हिमाचल प्रदेश में बीते चार दिनों से भारी से अति भारी बारिश हो रही है । यहाँ मानसून का रौद्रा रूप देख लोग भयभीत हो गये है । हालात बेकाबू हो गए हैं. लगातार बारिश ने जल थल एक कर दिया है । हिमाचल में भारी वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है ।