Mon, 19 Oct 2026 | 06:48:25 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
, बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी!

शनिजयंती महापर्व पर शनिधाम में उमड़ा जनसैलाब, भक्ति और विकास का संगम

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 17, 2026 08:47 pm / Post views : 77

शनिजयंती महापर्व पर शनिधाम में उमड़ा जनसैलाब, भक्ति और विकास का संगम
शेयर करें:

पलारी टेकरी शनिधाम में शनिजयंती का भव्य आयोजन, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

Seoni 17 May 2026 सिवनी यशो:-  जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पलारी टेकरी स्थित शनिधाम मंदिर में शनिजयंती महापर्व इस वर्ष श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह के साथ भव्य रूप में मनाया गया। संपूर्ण मंदिर परिसर "जय शनिदेव" के जयघोष से गूंज उठा और हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा मंदिर परिसर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ट्रस्ट पदाधिकारियों, धार्मिक संतों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। [caption id="attachment_45611" align="aligncenter" width="1600"]दिनेश राय मुनमुन विकास कार्य भूमिपूजन शनिधाम शनिजयंती पर पलारी टेकरी शनिधाम में उमड़े श्रद्धालु[/caption]

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शनि अभिषेक

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शनिदेव के वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत अभिषेक से हुई। इसके पश्चात मातृशक्ति द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें जनकल्याण, सुख-समृद्धि एवं बाधाओं के निवारण की कामना की गई। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

शनिजयंती महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया, जिनमें टीनशेड निर्माण, सार्वजनिक गार्डन, अतिरिक्त कक्ष एवं भव्य तोरण द्वार का भूमिपूजन प्रमुख रहा। [caption id="attachment_45612" align="alignnone" width="1600"]दिनेश राय मुनमुन विकास कार्य भूमिपूजन शनिधाम शनिजयंती पर पलारी टेकरी शनिधाम में उमड़े श्रद्धालु[/caption] इन कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन विधायक दिनेश राय मुनमुन एवं भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष किरण भलावी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शनिधाम बन रहा धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अपने संबोधन में कहा कि पलारी टेकरी शनिधाम निरंतर विकास की दिशा में अग्रसर है और यह स्थल अब धार्मिक आस्था के साथ-साथ एक उभरते हुए पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में प्राकृतिक सौंदर्य, नक्षत्र वाटिका, बच्चों के मनोरंजन स्थल, पहुंच मार्ग एवं अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे यह क्षेत्र एक रमणीय धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित हो रहा है। [caption id="attachment_45613" align="alignnone" width="1600"]दिनेश राय मुनमुन विकास कार्य भूमिपूजन शनिधाम शनिजयंती पर पलारी टेकरी शनिधाम में उमड़े श्रद्धालु[/caption]

सांसद निधि से सांस्कृतिक भवन का निर्माण

कार्यक्रम में यह भी उल्लेख किया गया कि सांसद श्रीमती भारती पारधी द्वारा सांसद निधि से सांस्कृतिक भवन का निर्माण कराया गया है, जो धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

महंत रामपुरी जी महाराज के सानिध्य में आयोजन

यह संपूर्ण धार्मिक आयोजन महंत रामपुरी जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। दिनभर चलने वाले धार्मिक कार्यक्रमों का संचालन पंडित अंशु तिवारी, पंडित शिवप्रसाद मिश्रा एवं पंडित अभिषेक तिवारी द्वारा विधिविधानपूर्वक कराया गया। [caption id="attachment_45614" align="alignnone" width="1600"]दिनेश राय मुनमुन विकास कार्य भूमिपूजन शनिधाम शनिजयंती पर पलारी टेकरी शनिधाम में उमड़े श्रद्धालु[/caption]

वट सावित्री पूजन एवं रामायण मंडल

शनिजयंती के अवसर पर सौभाग्यवती महिलाओं द्वारा वट सावित्री व्रत पूजन किया गया। साथ ही महिला मंडल द्वारा रामायण मंडल का आयोजन भी भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ, जिसमें भक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं।

भजन संध्या एवं देवी जागरण

संध्या के समय आयोजित भजन संध्या एवं देवी जागरण में भजन गायक अशोक अकेला द्वारा प्रस्तुत भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया और पूरा वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया।

ट्रस्ट एवं भंडारा समिति ने जताया आभार

अंत में ट्रस्ट सदस्य संतोष अग्रवाल एवं भंडारा समिति ने सभी श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों, प्रशासन एवं ग्रामीणजनों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपील की। https://yashbharat.co.in/a-wave-of-faith-thronged-the-shani-temple-in-kamala-park-the-ritual-of-applying-sesame-oil-to-the-finger-being-a-centre-of-attraction/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष