धर्मसिवनी

केवलारी में होगा भव्य देवी जागरण और रावण दहन आज

सुप्रसिद्ध नमामि म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भक्तिमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी

Seoni 01 October 2025

सिवनी यशो:- नवरात्र एवं दशहरा पर्व के पावन अवसर पर आज गुरुवार, 2 अक्टूबर को श्री हनुमान मंदिर बड़ा ग्राउंड केवलारी में भव्य देवी जागरण एवं रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

श्री हनुमान मंदिर समिति केवलारी के तत्वावधान में आयोजित इस वार्षिक उत्सव में इस वर्ष विशेष भक्ति-सांस्कृतिक माहौल रहेगा। शाम को रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जो बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक बनेगा।

इसके बाद देर रात तक केवलारी में विशाल देवी जागरण का आयोजन होगा। इस अवसर पर मध्य भारत के सुप्रसिद्ध नमामि म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भक्तिमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

भक्तों को भक्ति रस से सराबोर करने के लिए प्रसिद्ध देवी गीत गायिका सोनू खान (जबलपुर), वर्षा ठाकरे, नितिन नंदा, सूफी भजन गायक चितवन सुखवानी, शिवानी ब्रह्मा (मंडला) सहित कई कलाकार मंच पर भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देंगे।

कार्यक्रम की विशेषता रहेगी – माता रानी की झांकियां और भक्तिमय प्रस्तुतियां, जो वातावरण को पूर्णत: धार्मिक और आध्यात्मिक बना देंगी।

https://samajjagran.in/rawan-dahan-karne-wala-jadugoda/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!