बालाघाट बाघ नदी जेसीबी बही - तेज बहाव में बही जेसीबी और वाहन, मध्य प्रदेश में भारी बारिश का कहर।
बालाघाट/भोपाल यशो:- मध्य प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और लगातार हो रही बारिश ने कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बालाघाट जिले में लगातार चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर हैं। इसी बीच किरनापुर-लांजी क्षेत्र की बाघ नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन हाईलेवल पुल पर कार्य में लगी जेसीबी मशीन एवं अन्य वाहन तेज बहाव में बह गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। [caption id="attachment_48237" align="alignnone" width="300"]
बालाघाट के किरनापुर-लांजी क्षेत्र में बाघ नदी का जलस्तर बढ़ने से हाईलेवल पुल निर्माण कार्य में लगी जेसीबी और अन्य वाहन तेज बहाव में बह गए। घटना के दौरान सभी कर्मचारी सुरक्षित रहे।[/caption]