Tue, 20 Oct 2026 | 01:09:43 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

सांदीपनि विद्यालय में सेवा-संकल्प की गूंज, दिनेश राय ने किया पौधारोपण और दीप प्रज्वलन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 17, 2026 08:13 pm / Post views : 29

सांदीपनि विद्यालय में सेवा-संकल्प की गूंज, दिनेश राय ने किया पौधारोपण और दीप प्रज्वलन
शेयर करें:

सांदीपनि विद्यालय में दिनेश राय ने किया पौधारोपण, विद्यार्थियों के लिए की कई घोषणाएं

Seoni 17 September 2026 सिवनी यशो:- सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को सांदीपनि विद्यालय सिवनी में विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य में पौधारोपण एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में पौधारोपण के साथ हुई। इसके बाद ऑडिटोरियम हॉल में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

[caption id="attachment_51989" align="aligncenter" width="300"]सांदीपनि विद्यालय सिवनी में पौधारोपण करते विधायक दिनेश राय मुनमुन सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय सिवनी में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने पौधारोपण एवं दीप प्रज्वलन किया।[/caption]

विद्यार्थियों से किया संवाद, विद्यालय के लिए कई घोषणाएं

कार्यक्रम के दौरान विधायक दिनेश राय मुनमुन ने विद्यार्थियों से संवाद किया और उनकी शैक्षणिक गतिविधियों तथा विद्यालय की आवश्यकताओं की जानकारी ली। विद्यालय की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ऑडिटोरियम हॉल के लिए साउंड सिस्टम, शीतल पेयजल के लिए वाटर कूलर तथा विद्यार्थियों के लिए खेल सामग्री उपलब्ध कराने की घोषणा की।

उन्होंने सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। विधायक ने शिक्षा को प्राथमिकता बताते हुए विद्यालय की समस्याओं और आवश्यकताओं को भविष्य में पूरा करने के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया।

विद्यार्थियों के लिए लड्डू वितरण हेतु दिए 10 हजार रुपये

सांदीपनि विद्यालय कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को लड्डू वितरित किए जाने के लिए विधायक दिनेश राय मुनमुन ने शाला प्रबंधन को 10 हजार रुपये की राशि प्रदान की। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक सहयोग जारी रखने की बात कही।

[caption id="attachment_51987" align="aligncenter" width="300"]सांदीपनि विद्यालय सिवनी में पौधारोपण करते विधायक दिनेश राय मुनमुन सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय सिवनी में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने पौधारोपण एवं दीप प्रज्वलन किया।[/caption]

पौधारोपण में अतुल मिश्रा का योगदान

पौधारोपण कार्यक्रम में अभिभावक अतुल मिश्रा का योगदान सराहनीय रहा। विद्यालय परिसर में पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

विद्यालय स्टाफ एवं शाला प्रबंधन समिति ने विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा विद्यालय को समय देने तथा विद्यालय की समस्याओं में सहयोग प्रदान करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थियों के विकास का लिया संकल्प

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय परिवार ने सेवा-संकल्प अभियान के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, स्टाफ, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :-

छिंदवाड़ा सहकारिता विभाग में उपायुक्त का पद खाली, प्रभारी ऑडिटर के पास पंजीयक का चार्ज

प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा की अध्यक्षता में दिघोरी में लगेगा जन विश्वास शिविर

50 लाख ग्रामीणों को मुफ्त रजिस्ट्री, उज्जैन में दीपों से जगमगाएगा शिप्रा तट, PM मोदी के जन्मदिन पर मध्यप्रदेश में बड़ा अभियान

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी और जनकल्याण से जोड़ें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

https://dandakaranyasamachar.com/127918/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें