Mon, 19 Oct 2026 | 04:08:30 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत

विद्या भारती द्वारा 'सप्त शक्ति संगम' कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 05, 2025 11:37 pm / Post views : 1125

विद्या भारती द्वारा 'सप्त शक्ति संगम' कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ
शेयर करें:

Seoni 05 October 2025
सिवनी यशो :- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संघ का शताब्दी वर्ष पूरे देश में उल्लासपूर्वक मनाया जा रहा है। इसी क्रम में विद्या भारती संगठन भी अपने विद्यालयों में “सप्त शक्ति संगम” कार्यक्रम की श्रृंखला का आयोजन कर रहा है।

जिला संयोजक सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भैरोगंज में आयोजित पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. अमिता पटेल (सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं प्रज्ञा प्रभार महिला आयाम प्रमुख), श्रीमती सरिता आंधवान (विभागीय पदाधिकारी एवं योगाचार्य) तथा जिला कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती वीणा पांडे ने बताया कि यह कार्यक्रम आज 5 अक्टूबर, महारानी दुर्गावती जयंती से प्रारंभ होकर 23 जनवरी, सुभाष जयंती तक चलेगा।

[caption id="attachment_35955" align="alignleft" width="300"]विद्या भारती सिवनी में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या भारती द्वारा 'सप्त शक्ति संगम' कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ | मातृशक्ति सशक्तिकरण पर फोकस[/caption]

उन्होंने कहा कि इस अवधि में महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा लिए गए “पंच परिवर्तन” के संकल्पों को सप्त शक्ति संगम के माध्यम से घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

महिलाओं की भूमिका और अभियान का उद्देश्य

कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए श्रीमती वीणा पांडे ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य मातृशक्ति की भूमिका को समाज और परिवार के केंद्र में स्थापित करना है।
डॉ. अमिता पटेल ने कार्ययोजना की जानकारी देते हुए कहा कि –

  • परिवार, पर्यावरण और समाज के प्रति मातृशक्ति की भारतीय दृष्टि विकसित की जाएगी।

  • विद्या भारती संगठन में महिलाओं की सक्रियता बढ़ाई जाएगी।

  • बालक के समग्र विकास में माता की भूमिका स्पष्ट की जाएगी।

  • महिलाओं में आत्मगौरव और निर्णय प्रक्रिया में सहभागिता को प्रोत्साहन मिलेगा।

  • राष्ट्र-समाज में पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्वच्छता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

महिला सशक्तिकरण और सामाजिक भागीदारी पर विशेष बल

विभागीय पदाधिकारी एवं संस्कृत भारती महिला प्रमुख योगाचार्य श्रीमती सरिता आंधवान ने बताया कि सप्त शक्ति संगम के अंतर्गत जिले में अनेक छोटे-छोटे आयोजन होंगे, जिनके माध्यम से पत्रक वितरण, सामाजिक संवाद और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा।

उन्होंने कहा —

“प्रत्येक कार्यक्रम में लगभग 250 महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। जिन विद्यालयों में छात्रसंख्या अधिक है, वहाँ एक से अधिक कार्यक्रम होंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और वीर बलिदानियों की माताओं-पत्नियों को सम्मानित किया जाएगा।”

उन्होंने आगे बताया कि यह अभियान न केवल महिला सशक्तिकरण को गति देगा,

बल्कि पर्यावरण संरक्षण,

स्वच्छता और

छात्र संख्या वृद्धि में भी उपयोगी सिद्ध होगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ और उपस्थिति

पत्रकार वार्ता का शुभारंभ माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं

सरस्वती वंदना से हुआ।

इस अवसर पर सह संयोजिका श्रीमती सविता विश्वकर्मा,

कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती शुभांगी पटेवार एवं

श्रीमती विभा परमार उपस्थित रहीं

https://vidyabhartimk.org/Main.aspx

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष