Tue, 20 Oct 2026 | 06:55:20 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

सिवनी में भीषण बस हादसा: सड़क किनारे पलटी सूत्र सेवा बस, एक यात्री की मौत; 10 घायल

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 06, 2026 04:31 pm / Post views : 136

सिवनी में भीषण बस हादसा: सड़क किनारे पलटी सूत्र सेवा बस, एक यात्री की मौत; 10 घायल
शेयर करें:

सिवनी में भीषण बस हादसा, एक यात्री की मौत; 10 घायल

Seoni, 06 October 2026 सिवनी यशो:- कोतवाली थाना क्षेत्र में छिंदवाड़ा-सिवनी नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह करीब 4:45 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। बम्होड़ी पेट्रोल पंप के पास भोपाल से बालाघाट जा रही यात्रियों से भरी सूत्र सेवा बस क्रमांक एमपी 04 पीए 3660 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस के नीचे दबने से एक यात्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 10 यात्री घायल हुए हैं। इनमें पांच यात्रियों को गंभीर चोटें आने की जानकारी है।

32 यात्री थे सवार, अचानक पलट गई बस

जानकारी के अनुसार हादसे के समय बस में कुल 32 यात्री सवार थे। सिवनी पहुंचने से पहले बम्होड़ी पेट्रोल पंप के पास अचानक बस का संतुलन बिगड़ा और वह सड़क किनारे पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। एक यात्री बस के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 के साथ कोतवाली, लखनवाड़ा और बंडोल थाना पुलिस का बल मौके पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस सहित अन्य वाहनों की मदद से जिला अस्पताल सिवनी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

बालाघाट के सबसे ज्यादा यात्री

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बस में 21 यात्री बालाघाट, 5 वारासिवनी और 4 यात्री सिवनी के बताए गए हैं। घायलों में विवेक पटेल (28), महेश गडेल (41), राहुल नागेश्वर (30), शैलेंद्र मरावी (30), बृजेश बिसेन (35), पियूस धुर्वे (30), प्रीति (27), आंचल मदलेकर (27) और संयोगिता श्रीवास्तव (48) सहित अन्य यात्री शामिल हैं।

गड्ढे और ढलान को बताया जा रहा हादसे का कारण

प्रारंभिक जानकारी में हाईवे पर मौजूद गड्ढे और ढलान के कारण बस का संतुलन बिगड़ने की बात सामने आ रही है। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि बस पलटने से एक यात्री की मौत हुई है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़े :- सिवनी में भीषण बस हादसा: सड़क किनारे पलटी सूत्र सेवा बस, एक यात्री की मौत; 10 घायल आंधी-बारिश से मक्का फसल को भारी नुकसान, विधायक ने गांव-गांव पहुंचकर लिया जायजा सेवा संकल्प अभियान में बरघाट के हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ, आवेदनों का मौके पर निराकरण गांधी के विचारों के साथ 33वीं बार निकली ग्राम स्वराज पदयात्रा, कलबोडी से गोपालगंज तक गूंजा ‘रघुपति राघव राजा राम’ https://www.jagran.com/rajasthan/udaipur-two-students-killed-in-roadways-bus-accident-on-banswaraudaipur-road-40395523.html

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें