Sun, 22 Nov 2026 | 09:05:41 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जान की बाजी लगाकर सागौन तस्करी कर रही पिकअप को वनकर्मियों ने दबोचा! भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जान की बाजी लगाकर सागौन तस्करी कर रही पिकअप को वनकर्मियों ने दबोचा!

आंधी-बारिश से मक्का फसल को भारी नुकसान, विधायक ने गांव-गांव पहुंचकर लिया जायजा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 05, 2026 07:07 pm / Post views : 41

आंधी-बारिश से मक्का फसल को भारी नुकसान, विधायक ने गांव-गांव पहुंचकर लिया जायजा
शेयर करें:

आंधी-बारिश से मक्का फसल को नुकसान, विधायक ने गांव-गांव पहुंचकर लिया जायजा

Seoni, 05 October 2026 छपारा/सिवनी यशो:- बीते दिनों तेज हवा, आंधी और बारिश के कारण केवलारी विधानसभा क्षेत्र के छपारा इलाके में खेतों में खड़ी मक्का की फसल को हुए नुकसान का विधायक ने गांव-गांव पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित खेतों का निरीक्षण कर किसानों से फसल क्षति की जानकारी ली और प्रशासनिक अधिकारियों को वास्तविक एवं निष्पक्ष सर्वे कराने के निर्देश दिए।

[caption id="attachment_53031" align="alignright" width="300"]छपारा क्षेत्र में आंधी-बारिश से प्रभावित मक्का की फसल का खेत में निरीक्षण करते विधायक आंधी-बारिश से मक्का फसल को नुकसान, विधायक ने गांव-गांव पहुंचकर लिया जायजा[/caption]

विधायक ने देवरी, सरंडिया, कड़वी, गोरखपुर, अंजनीया, चंडी, खापा, भीमगढ़, बिलकता, बेरबंद, गंगई, सुकरी, मसूरभावरी, सरेखा टोला, पायली, महुआ टोला, बीहीरिया, चमनपुरी, प्रतापगढ़, सिमरिया, गुदना, जूनपानी, जमुनपानी एवं छपारा सहित विभिन्न ग्रामों का दौरा किया।

खेतों में गिरी मक्का की फसल, किसानों ने बताई नुकसान की स्थिति

मौके पर किसानों ने बताया कि तेज हवा और बारिश के कारण बड़ी मात्रा में खेतों में खड़ी मक्का की फसल गिर गई है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।

विधायक ने प्रभावित किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और खेतों में जाकर गिरी हुई फसल का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के समय वे उनके साथ खड़े हैं और पात्र किसानों को नियमानुसार राहत दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

अधिकारियों को निष्पक्ष सर्वे के निर्देश

निरीक्षण के दौरान विधायक ने मौके पर मौजूद तहसीलदार, जनपद पंचायत छपारा के सीईओ, आरआई, पटवारी, कृषि विभाग तथा बीमा कंपनी के अधिकारियों से चर्चा की।

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में फसल क्षति का उचित, निष्पक्ष और वास्तविक सर्वे कराया जाए। सर्वे के दौरान प्रत्येक प्रभावित किसान की फसल क्षति का सही आकलन किया जाए तथा किसी भी पात्र किसान का नाम सर्वे से नहीं छूटना चाहिए।

मुआवजा और फसल बीमा का लाभ दिलाने पर जोर

विधायक ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित किसानों को शासन के नियमानुसार मुआवजा एवं फसल बीमा राशि का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूरी की जाए।

उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत और उनकी खड़ी फसल का इस तरह बर्बाद होना बेहद चिंता का विषय है। प्राकृतिक आपदा के कारण हुए नुकसान को देखते हुए प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। फसल क्षति का निष्पक्ष आकलन कराकर प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत और बीमा का लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

कांग्रेस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान रहे मौजूद

दौरे के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुलाब साहू, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष जयकेश सिंह पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिहाब मोहम्मद खान, आरिफ खान, पूर्व मंडी अध्यक्ष रमेश चौहान, संजय बैस, मंडलम अध्यक्ष आतिफ खान, महसूस कुरेशी, अदना पटेल, महात्म सिंह, रमेश उइके, फिरोज, बबलू, नितिन धुर्वे, दारासिंह, दिनेश साहू, किशोर चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :-
जिला अस्पताल से लैपटॉप चोरी का खुलासा, कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा सेवा संकल्प अभियान के तहत कान्हीवाड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम, योजनाओं की जानकारी से कराया जागरूक 39.85 लाख की वसूली, FIR और कार्रवाई पर हाईकोर्ट का स्टे! शिकारा पंचायत मामले में अब सामने आएगी पूरी तस्वीर रेत खदान में फिर बवाल! कर्मचारी को घेरकर मारपीट, पिछले गोलीकांड की याद से बढ़ी चिंता https://www.facebook.com/share/v/1UNA41Tb7f/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष