Thu, 22 Oct 2026 | 02:42:00 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड

“सिवनी कलेक्टर का कड़ा फरमान: अफसरों पर फिर गिरी गाज”

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 02, 2025 12:24 am / Post views : 1401

“सिवनी कलेक्टर का कड़ा फरमान: अफसरों पर फिर गिरी गाज”
शेयर करें:

Seoni 01 September 2025 सिवनी यशो:- सीएम हेल्पलाइन, नामांतरण-बंटवारे और पेंशन जैसे मामलों पर हर बार जोर, चेतावनी और यहां तक कि जुर्माना भी। फिर भी विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली में सुधार नहीं हो रहा। यही कारण है कि कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने एक बार फिर समय-सीमा बैठक में ऐसे लापरवाह अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

  • कोई भी शिकायत नॉट अटेंड न रहे।
  • हर प्रकरण पर फॉलोअप दर्ज होना जरूरी।
  • पहले भी कई बार चेतावनी और जुर्माने के बावजूद विभागीय सुधार न होना चिंता का विषय।

राजस्व प्रकरणों पर गाज

  • नामांतरण, बंटवारा और अभिलेख दुरुस्तीकरण जैसे मामलों में विलंब पर कलेक्टर ने असंतोष जताया।
  • किसानों की स्वामित्व योजना और रजिस्ट्री में अपेक्षित प्रगति न लाने वाले पटवारियों पर कार्रवाई के निर्देश।

खाद्य निरीक्षकों पर नोटिस

उचित मूल्य दुकानों के निरीक्षण में लापरवाही बरतने पर खाद्य निरीक्षक अमित चौधरी खाद्य निरीक्षक प्रतीक तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

 अन्य अहम निर्देश

  • जलजीवन मिशन योजनाओं को समय-सीमा में पूरा करने का आदेश।
  • कालाबाजारी और अमानक बीज-खाद बिक्री पर सख्त कार्यवाही।
  • लंबित पेंशन प्रकरण समय पर पेंशन कार्यालय भेजने की हिदायत।
  • हाईकोर्ट प्रकरणों के जवाब समय पर दाखिल करने का आदेश।

संदेश साफ

कलेक्टर ने दो टूक कहा कि “जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी।” हालांकि नोटिस और जुर्माने के बावजूद विभागीय अफसरों पर इसका कोई स्थायी असर दिखाई नहीं दे रहा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष