कलेक्टर ने दिये लापरवाह अधिकारियों पर अर्थदंड के निर्देश
Seoni 07 April 2025
सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्?कृति जैन की अध्यक्षता में सोमवार 07 अप्रैल को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नवजीवन विजय, अपर कलेक्टर सी एल चिनाप, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खण्डायत सहित सभी विभागों के कार्यालय प्रमुख उपस्थित थे, वहीं खंडस्तरीय अधिकारी वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े थे।
बैठक में कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने सीएम हेल्पलाईन, समय-सीमा में दर्ज प्रकरण, जनसुनवाई आवेदनों के निराकरण स्थिति, विभिन्?न आयोग से प्राप्?त पत्रों में लंबित कार्यवाही के साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं में प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिये। उन्होंने सीएम हेल्प लाईन में 300 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों को विभागवार विस्तृत समीक्षा की गई तथा शिकायतवार अधिकारियों से चर्चा कर शिकायत के लंबित रहने के कारणों को जाना। उन्होंने बिना फॉलोअप दर्ज करे उच्च स्तर पर पहुंची शिकायतों के लिए संबंधित अधिकारियों पर अर्थदण्ड आरोपित करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर सुश्री जैन ने जनसुनवाई के लंबित आवेदनों की भी समीक्षा कर अधिकारियों को सभी आवेदनों पर एक सप्ताह के भीतर नियमानुसार कार्यवाही कर आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिये हैं।
जिले में पेयजल आपूर्ति व्यवस्थित रखने के निर्देश
कलेक्टर सुश्री जैन ने भीमगढ़ डेम से संबंधित ग्रामों एवं नगर में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्थाओं को लेकर भी जल संसाधन विभाग, जल निगम एवं नगरपालिका के अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिये हैं। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को त्वरित रूप से सुगम रूप से सभी संबंधित ग्रामों में जलापूर्ति के लिए अप्रोच चैनल बनाने के कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिये हैं। इसी तरह नगरपालिका के अधिकारियों को भी जल संसाधन विभाग से समन्वय बनाकर आवश्यक कार्यवाही के लिए विस्तृत दिशा- निर्देश दिये गए हैं। कलेक्टर सुश्री जैन ने सिविल अस्पताल लखनादौन में बायोमैट्रिक से चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों में पारदर्शिता तथा आवेदकों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की जानकारी नोटिस बोर्ड में चस्पा करने के निर्देश दिये हैं।
जल स्रोतो से अतिक्रमण हटाने अधिकारियों को निर्देश
कलेक्टर सुश्री जैन ने जलगंगा संवर्धन अभियान की जिले में क्रियान्वयन स्थिति की भी समीक्षा करते हुए ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को अभियान के दौरान पुराने जल स्त्रोतों के उन्नयन के लिए पुरानी बावड़ी, तालाब आदि की साफ-सफाई तथा मरम्मत के निर्देश दिये हैं। उन्होंने पुराने तालाबों से सिल्ट निकाले जाने की कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को अपने विभाग अंतर्गत आने वाले जल स्त्रोतों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर सुश्री जैन ने अभियान के दौरान अधिकतम अमृत सरोवर, निर्मल नीर, पुराने तालाबों के जीर्णोंद्धार तथा वृक्षा रोपण की कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।
गेहूँ उपार्जन केन्द्रों में सभी आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित की जायें
बैठक में कलेक्टर सुश्री जैन ने गेहूं उपार्जन की व्यवस्थाओं की भी विस्तृत समीक्षा कर जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, वेयर हाउस, जिला आपूर्ति अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंजीकृत किसानों से सुगम एवं सुविधाजनक रूप से मानक गुणवत्ता का गेहूं उपार्जन करने के लिए सभी केन्द्रों में सभी जरूरी व्यवस्थाऐं सुनिश्चित की जाए। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों को प्रात: 08 बजे से प्रारंभ करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने ग्रीष्?म काल में सभी ग्रामों में सुगम पेयजल जलापूर्ति को लेकर पीएचई विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही की भी विस्?तृत समीक्षा की। उन्?होंने विगत सप्?ताह में किये गए हैंड पंप तथा नलजल योजनाओं के सुधार कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को कंट्रोल रूम एवं अन्?य माध्?यम से प्राप्?त होने वाली सभी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही कर जलापूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।
पीएम आवास योजना में नये हितग्राहियों को शामिल करें
कलेक्टर सुश्री जैन ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत नवीन हितग्राहियों को जोडऩे के लिए चलाये जा रहे सर्वे प्रगति की समीक्षा कर सभी जनपदों के अधिकारियों को लंबित ग्रामों में सर्वे कार्य तेजी से पूरा करने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर सुश्री जैन ने ई-ऑफिस प्रणाली पर संपूर्ण विभागीय कार्य संपन्न करने के लिए विभागों द्वारा की गई कार्यवाही की भी जानकारी लेकर अधिकारियों को पूर्ण रूप से ई-ऑफिस प्रणाली अपनाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को गिफ्ट अ डेस्?क पहल पर सहभागिता कर शासकीय विद्यालयों में पढऩे वाले बच्?चों के लिए स्वेच्छा से स्कूलों में डेस्क उपलब्ध कराने के लिए प्रोत्साहित किया है।




