Wed, 21 Oct 2026 | 08:13:08 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

1.13 करोड़ का शवदाह गृह अधूरा: समय सीमा खत्म, काम अधूरा; पार्षद ने भुगतान रोकने और जांच की मांग उठाई

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Apr 29, 2026 05:45 pm / Post views : 289

1.13 करोड़ का शवदाह गृह अधूरा: समय सीमा खत्म, काम अधूरा; पार्षद ने भुगतान रोकने और जांच की मांग उठाई
शेयर करें:

सिवनी इलेक्ट्रिक शवदाह गृह विवाद ,नगरपालिका पर उठे सवाल

Seoni 29 April  2026 सिवनी यशो : - कंटगी रोड स्थित मोक्षधाम में निर्माणाधीन इलेक्ट्रिक शवदाह गृह एक बार फिर विवादों में है। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बावजूद निर्माण कार्य अधूरा होने के आरोप सामने आए हैं। इसको लेकर विवेकानंद वार्ड के पार्षद राजेश राजू यादव ने भुगतान रोकने और पूरे मामले की जांच की मांग उठाई है।

पहले भी उठा चुके हैं मामला

गौरतलब है कि इसी मुद्दे को लेकर पार्षद राजेश यादव ने 12 मार्च 2026 को भी सार्वजनिक रूप से सवाल उठाए थे। उस समय भी उन्होंने बताया था कि करीब 1.13 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में लगभग 50% भुगतान किए जाने के बावजूद काम अधूरा पड़ा है और मशीनें अनुपयोगी स्थिति में हैं। यह भी पढ़े :- 1.13 करोड़ खर्च के बाद भी बंद इलेक्ट्रॉनिक शवदाह गृह: सिवनी में पर्यावरण हितैषी योजना अधूरी

अब डेडलाइन के बाद फिर उठे सवाल

पार्षद के अनुसार, परियोजना को 30 अप्रैल 2026 तक पूर्ण किया जाना था, लेकिन मौके पर स्थिति इसके विपरीत दिखाई दे रही है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि जब पहले ही अनियमितताओं के संकेत मिल चुके थे, तो समय सीमा तक कार्य पूर्ण क्यों नहीं हो सका। यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री जी मेरी आपसे झूठी शिकायत की जा रही है – सफीक खान

भुगतान रोकने की मांग तेज

पार्षद ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को लिखे पत्र में स्पष्ट कहा है कि कार्य पूर्ण होने तक संबंधित एजेंसी को किसी भी प्रकार का भुगतान न किया जाए। साथ ही स्थल निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट तैयार करने और देरी के लिए जिम्मेदारों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
  • कार्य पूर्ण होने तक भुगतान पर रोक
  • स्थल निरीक्षण कर प्रगति रिपोर्ट तैयार करना
  • जिम्मेदार अधिकारियों और एजेंसी की जांच
  • अनुबंध के अनुसार पेनाल्टी/ब्लैकलिस्टिंग

लगातार उठ रहे सवाल, जवाब कब?

लगातार दूसरी बार एक ही मुद्दे पर सवाल उठने के बावजूद यदि स्थिति जस की तस बनी रहती है, तो यह नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस बार क्या कदम उठाता है।

रिपोर्ट: दैनिक यशोन्नति (फॉलोअप रिपोर्ट)

[caption id="attachment_44919" align="alignnone" width="150"]सिवनी सिवनी इलेक्ट्रिक शवदाह गृह विवाद सिवनी सिवनी इलेक्ट्रिक शवदाह गृह विवाद - 30 अप्रैल तक पूरा होना था काम, पार्षद ने लगाई भुगतान रोक की मांग[/caption] https://www.patrika.com/bhilai-news/omg-the-electric-crematorium-machine-died-within-7-months-8738983

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष