मध्यप्रदेशसिवनी

1.13 करोड़ खर्च के बाद भी बंद इलेक्ट्रॉनिक शवदाह गृह: सिवनी में पर्यावरण हितैषी योजना अधूरी

कटंगी रोड मोक्षधाम में वर्षों से बंद पड़ी मशीन, पार्षद राजेश यादव ने जांच और कार्रवाई की उठाई मांग

Seoni 12 March 2026
सिवनी यशो:-इलेक्ट्रॉनिक शवदाह गृह (Seoni Electronic Shavdah Grih) कटंगी रोड मोक्षधाम में बनाया गया आधुनिक दाह संस्कार केंद्र है, जिस पर लगभग 1.13 करोड़ खर्च किए गए हैं। पर्यावरण संरक्षण और लकड़ी की खपत कम करने के उद्देश्य से बनाई गई यह परियोजना अभी तक चालू नहीं हो सकी है, जिससे नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

इस मामले को लेकर विवेकानंद वार्ड क्रमांक 17 के पार्षद एवं भाजपा नगर महामंत्री राजेश (राजू) यादव ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को लिखित आवेदन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

सिवनी इलेक्ट्रॉनिक शवदाह गृह कटंगी रोड मोक्षधाम
कटंगी रोड मोक्षधाम में बंद पड़ा इलेक्ट्रॉनिक शवदाह गृह

इलेक्ट्रॉनिक शवदाह गृह (Seoni Electronic Shavdah Grih) चार महीने में होना था तैयार

नगर पालिका परिषद सिवनी द्वारा कटंगी रोड मोक्षधाम में इलेक्ट्रॉनिक शवदाह गृह (Seoni Electronic Shavdah Grih) का निर्माण कार्य वर्ष 2022 में शुरू कराया गया था। कार्यादेश के अनुसार चार महीने के भीतर मशीन स्थापना और संचालन शुरू होना था।

इस परियोजना की कुल स्वीकृत लागत लगभग 1,13,00,000 बताई गई है। कार्यादेश के अनुसार फर्म को लगभग चार माह के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण कर मशीन को चालू करना था, लेकिन फर्म द्वारा केवल मशीन स्थापना का कार्य कर लगभग 50 प्रतिशत भुगतान राशि 62,85,341 दिनांक 14 फरवरी 2023 को प्राप्त कर ली गई, इसके बाद से निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया और काम बंद हो गया।

अनुपयोगी पड़ी मशीनों पर लग रहा जंग

आज स्थिति यह है कि Seoni Electronic Shavdah Grih की मशीनें मोक्षधाम परिसर में अनुपयोगी पड़ी हैं। लंबे समय तक उपयोग न होने के कारण उपकरणों के खराब होने का खतरा भी बढ़ गया है।

यह स्थिति न केवल सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका को जन्म देती है बल्कि नगर में विकसित की जा रही एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक सुविधा को भी प्रभावित कर रही है।

सिवनी इलेक्ट्रॉनिक शवदाह गृह कटंगी रोड मोक्षधाम
कटंगी रोड मोक्षधाम में बंद पड़ा इलेक्ट्रॉनिक शवदाह गृह

पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है Seoni Electronic Shavdah Grih

विशेषज्ञों के अनुसार Seoni Electronic Shavdah Grih जैसी व्यवस्था से अंतिम संस्कार में लकड़ी का उपयोग काफी कम हो जाता है। इससे वनों की कटाई कम होती है और वातावरण में धुआँ तथा प्रदूषण भी घटता है।

इसके विपरीत इलेक्ट्रॉनिक शवदाह मशीन के माध्यम से अंतिम संस्कार करने पर लकड़ी जैसे पारंपरिक ईंधन की आवश्यकता काफी हद तक समाप्त हो जाती है, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया अधिक स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनती है।

ऐसे में यदि यह आधुनिक व्यवस्था वर्षों तक अधूरी और बंद पड़ी रहे तो यह पर्यावरण हितैषी योजना की उपयोगिता पर भी सवाल खड़े करता है।

नगरवासियों को आधुनिक सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा

पार्षद राजेश (राजू) यादव ने अपने आवेदन में कहा है कि नगरवासियों को आधुनिक शवदाह सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई यह परियोजना अधूरी होने के कारण शहर के नागरिकों को इस सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है।

उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मांग की है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और संबंधित फर्म तथा जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

साथ ही उन्होंने यह भी मांग की है कि अधूरे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कर इलेक्ट्रॉनिक शवदाह गृह को जल्द से जल्द चालू कराया जाए, ताकि नगरवासियों को इस आधुनिक सुविधा का लाभ मिल सके।

https://www.patrika.com/chhatarpur-news/the-first-electric-crematorium-of-the-district-was-completed-a-year-ago-but-remained-closed-due-to-non-determination-of-fees-19814924

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button