Tue, 10 Nov 2026 | 02:33:56 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा अग्निकांड में छह लोगों की दर्दनाक मौत, दीवार तोड़कर चार ने बचाई जान नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू ने मां महालक्ष्मी का पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव आज से, 9 नवंबर को होगा विशाल नगर भोज छिंदवाड़ा के चार मोगली मित्रों ने दिखाई उत्सुकता, पेंच के जंगल में हुआ बाघ का दीदार उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन का सिवनी में आत्मीय स्वागत, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर शरीर से दूर रहूंगा लेकिन हृदय से कभी दूर नहीं - डॉ. ढालसिंह बिसेन दीपावली से पहले फटाका बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर, एडीएम और एएसपी ने किया निरीक्षण शराब माफिया की जड़ें उखाड़ने की तैयारी, पांच जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई कम बारिश की आशंका के बीच किसानों को सलाह, मसूर-अलसी-चना और सरसों की बोनी करें: सांसद विवेक साहू कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से मांगे करोड़ों रुपये, पेयजल संकट पर लिखा पत्र छपारा अग्निकांड में छह लोगों की दर्दनाक मौत, दीवार तोड़कर चार ने बचाई जान नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू ने मां महालक्ष्मी का पूजन कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव आज से, 9 नवंबर को होगा विशाल नगर भोज छिंदवाड़ा के चार मोगली मित्रों ने दिखाई उत्सुकता, पेंच के जंगल में हुआ बाघ का दीदार उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन का सिवनी में आत्मीय स्वागत, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर शरीर से दूर रहूंगा लेकिन हृदय से कभी दूर नहीं - डॉ. ढालसिंह बिसेन दीपावली से पहले फटाका बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर, एडीएम और एएसपी ने किया निरीक्षण शराब माफिया की जड़ें उखाड़ने की तैयारी, पांच जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई कम बारिश की आशंका के बीच किसानों को सलाह, मसूर-अलसी-चना और सरसों की बोनी करें: सांसद विवेक साहू कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से मांगे करोड़ों रुपये, पेयजल संकट पर लिखा पत्र

नगर पालिका समीक्षा बैठक पर उठे सवाल, सत्ता पक्ष के पार्षद ने खोली गंदे पानी की पोल

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 18, 2026 10:43 pm / Post views : 126

नगर पालिका समीक्षा बैठक पर उठे सवाल, सत्ता पक्ष के पार्षद ने खोली गंदे पानी की पोल
शेयर करें:

सिवनी नगर पालिका गंदा पानी पर बवाल - परिषद की कार्यशैली कटघरे में

Seoni 18 May 2026 सिवनी यशो:-  नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया द्वारा सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में विकास कार्यों, साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए, लेकिन दूसरी ओर नगर के कई वार्डों में व्याप्त अव्यवस्थाओं और सत्ता दल के पार्षदों की नाराजगी ने परिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

[caption id="attachment_45659" align="aligncenter" width="1458"]सिवनी नगर पालिका समीक्षा बैठक में शामिल अध्यक्ष और पार्षदगण सिवनी नगर पालिका समीक्षा बैठक के दौरान विकास कार्यों और पेयजल व्यवस्था पर चर्चा करते जनप्रतिनिधि।[/caption]

बैठक में अध्यक्ष श्री सनोडिया ने सीवर लाइन, ऑडिटोरियम, कार्यालय भवन और स्वीमिंग पूल जैसे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही बरसात से पहले नाले-नालियों की सफाई और पेयजल व्यवस्था सुधारने पर जोर दिया गया। लेकिन जमीनी स्थिति इससे अलग दिखाई दे रही है।

सत्ता दल के पार्षदों में नाराज़गी, बैठक से दूर रखने के आरोप

नगर पालिका की कार्यप्रणाली को लेकर सत्ता पक्ष के कुछ पार्षदों में असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। सोशल मीडिया पर भी पार्षदों की नाराजगी सार्वजनिक रूप से दिखाई दे रही है। आरोप है कि समीक्षा बैठक में कुछ पार्षदों को आमंत्रित ही नहीं किया गया, जिनमें सत्ता दल के पार्षद भी शामिल बताए जा रहे हैं। इसे भाजपा की आंतरिक कलह से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

गंदे पानी की सप्लाई पर जनता में आक्रोश

विवेकानंद वार्ड के पार्षद राजेश राजू यादव इन दिनों अपने वार्ड में गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई को लेकर आमजनों के गुस्से का सामना कर रहे हैं। खास बात यह है कि पार्षद यादव ने स्वयं सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि उनके वार्ड में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार के दूषित पानी से संक्रामक और गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। नागरिकों ने नगरीय प्रशासन, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दूषित जलापूर्ति बंद करने तथा शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही लंबे समय से हो रही जलापूर्ति के स्वास्थ्य प्रभावों की जांच कराने की मांग भी उठाई जा रही है।

पार्षद ने सीएमओ के व्यवहार पर जताई आपत्ति

जानकारी के अनुसार सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में पार्षद राजेश राजू यादव को आमंत्रित नहीं किया गया। इस पर उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी विशाल सिंह मस्कोले के व्यवहार पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

पार्षद यादव का आरोप है कि नगर पालिका में इन दिनों व्यापक अव्यवस्थाएँ व्याप्त हैं तथा मनमानी नियुक्तियाँ की जा रही हैं। उन्होंने नगर और वार्डों की पेयजल व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत समस्याओं के समाधान पर गंभीरता से ध्यान देने की मांग की है।

सवालों के घेरे में परिषद की कार्यशैली

एक ओर समीक्षा बैठकों में विकास और व्यवस्थाओं को सुधारने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वार्डों में गंदे पानी, सफाई समस्याओं और पार्षदों की नाराजगी ने नगर पालिका परिषद की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा कर दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इन शिकायतों और आरोपों पर क्या कार्रवाई करता है।

https://www.agniban.com/mp-sewage-and-water-lines-leaking-residents-outraged-over-contaminated-water-councilor-stages-sit-in-protest/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष