मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की समीक्षा बैठक ली

वार्षिक कैलेंडर 2026 का किया विमोचन

Chhindwara 01 January 2026
छिंदवाड़ा यशो:-कलेक्टर एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक छिंदवाड़ा के प्रशासक हरेंद्र नारायण ने गत दिवस जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित छिंदवाड़ा के प्रधान कार्यालय में बैंक की विभिन्न योजनाओं पर आधारित वार्षिक कैलेंडर 2026 का विमोचन किया।

इस अवसर पर बैंक की कार्यप्रणाली और योजनाओं की विस्तृत समीक्षा भी की गई।

कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश रायकवार,

सहायक प्रबंधक अभय कुमार जैन,

प्रबंधक प्रशासन सुश्री मोना कोरी,

सहित बैंक के अधिकारी, पदाधिकारी,

कक्ष प्रभारी एवं जिले की विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :- सहकारिता में भरोसे की हत्या 65 लाख का फर्जीवाड़ा

जिले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक छिंदवाड़ा की 26 शाखाएं एवं उनसे संबद्ध बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां संचालित हैं,

जो ग्रामीण क्षेत्रों में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के रूप में भी कार्य कर रही हैं।

ऋण वितरण और वसूली में तेजी लाने के निर्देश

जिला सहकारी बैंक समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक हरेंद्र नारायण ने शाखा प्रभारियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए-

ऋण वितरण,

अमानत वृद्धि और

ऋण वसूली में प्रभावी प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी शाखा प्रबंधकों को निर्धारित कार्यालयीन समय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने तथा

प्रति सप्ताह समिति प्रभारियों के कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए।

किसानों को प्राथमिकता देने पर जोर

कलेक्टर नारायण ने निर्देशित किया कि –

शाखाओं से संबद्ध समितियों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक का भंडारण एवं समयबद्ध वितरण सुनिश्चित किया जाए।

साथ ही पात्र किसानों को प्राथमिकता के आधार पर कृषि ऋण वितरण किया जाए, ताकि जिले में कृषि कार्यों को समय पर गति मिल सके।

जिला सहकारी बैंक समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि-

सहकारी बैंक की भूमिका केवल वित्तीय संस्थान तक सीमित न रहकर कृषक हितों और

ग्रामीण विकास में सक्रिय सहभागिता की होनी चाहिए।

https://chhindwara.mpinfo.org/TodaysNews?

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!