सिवनी पेट्रोल पंप भीड़ - अफवाहों के बीच किसानों ने किया स्टॉक, गैस सिलेंडर के लिए भी लगी लाइन
सिवनी/बरघाट यशो : - जिले में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह ने बुधवार को पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ जमा कर दी। सुबह से ही सिवनी पेट्रोल पंप भीड़ के दृश्य दिखाई देने लगे, वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं, जो 10 बजे के बाद और लंबी होती चली गईं। [caption id="attachment_43272" align="alignnone" width="300"]
पेट्रोल पंप पर लगी वाहनों की लंबी कतार, पुलिस ने संभाला मोर्चा[/caption]
बरघाट में बिगड़े हालात
बरघाट में दो पंपों पर डीजल खत्म हो गया, जबकि एक अन्य पंप पर पेट्रोल भी खत्म हो गया। इसके बाद एकमात्र पंप पर भारी भीड़ लग गई और पुलिस बुलानी पड़ी।- बाइक: 200 रुपये तक पेट्रोल
- फोरव्हीलर: 1000 रुपये तक डीजल