Mon, 19 Oct 2026 | 03:24:51 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर

प्लाट मालिकों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब मुफ्त में होगी ROR की रजिस्ट्री

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 13, 2026 07:55 pm / Post views : 456

प्लाट मालिकों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब मुफ्त में होगी ROR की रजिस्ट्री
शेयर करें:

सिवनी में प्लाट की मुफ्त रजिस्ट्री, 17 सितंबर से तीन चरणों में विशेष अभियान

Seoni, 13 September 2026 सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग के निर्देशानुसार जिले में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन पंजीयन योजना-2026 के तहत विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत स्वामित्व अधिकार अभिलेखधारी हितग्राहियों के प्लाट अधिकार अभिलेख (ROR) की निःशुल्क रजिस्ट्री कर उन्हें पंजीकृत दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएंगे।

कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशन में जिले के सभी अनुविभाग एवं तहसीलों में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारियां की जा रही हैं। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।

तीन चरणों में लगेंगे विशेष शिविर

जिले में योजना के तहत विशेष शिविर तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे—

  • प्रथम चरण: 17, 18 एवं 19 सितंबर 2026
  • द्वितीय चरण: 24, 25 एवं 26 सितंबर 2026
  • तृतीय चरण: 1, 2 एवं 3 अक्टूबर 2026

इन शिविरों में स्वामित्व अधिकार अभिलेख (ROR) धारक हितग्राहियों के स्वामित्व प्लाट अधिकार अभिलेख की रजिस्ट्री की जाएगी और उन्हें पंजीकृत दस्तावेज प्रदान किए जाएंगे।

पहले होगी आधार आधारित ई-केवाईसी

योजना के तहत जिले के सभी स्वामित्व अधिकार अभिलेखधारी हितग्राहियों की आधार आधारित ई-केवाईसी पूर्ण कराई जाएगी। इसके बाद उन्हें संपदा पोर्टल पर ऑनबोर्ड किया जाएगा।

योजना के क्रियान्वयन से जुड़े पटवारी, राजस्व अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, एडीपीओ एवं पीसीओ की भी ई-केवाईसी पूर्ण कराई जाएगी। इससे पंजीयन प्रक्रिया को सुचारू रूप से निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने में मदद मिलेगी।

प्रशासन ने तेज की तैयारियां

कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशन में संबंधित राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों में जुटे हैं। पात्र हितग्राहियों की ई-केवाईसी, संपदा पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग और पंजीयन प्रक्रिया को निर्धारित चरणों में पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों में आयोजित विशेष शिविरों में पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर योजना का लाभ उठाएं और अपने प्लाट अधिकार अभिलेख के पंजीकृत दस्तावेज प्राप्त करें।

यह भी पढ़े :-
टोल पूरा, सड़क अधूरी! NH-44 पर 90 किमी तक गड्ढों का जाल NH-44 पर 5 लाख की लूट का खुलासा, केरल तक पहुंची सिवनी पुलिस की जांच सिवनी में खेतों से खाद केंद्र तक पहुंचे संचालक कृषि उमाशंकर भार्गव कॉलेज को मिला भव्य प्रवेश द्वार, विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ ने किया लोकार्पण; सड़क के लिए 8 लाख की घोषणा https://www.jagran.com/business/personal-finance-pm-awas-yojana-2-0-more-than-2-lakh-crore-aid-for-urban-housing-40368465.html