Thu, 22 Oct 2026 | 03:18:46 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव

चातुर्मास के बाद पहली बार सिवनी पधारेंगे जगद्गुरु शंकराचार्य सदानंद सरस्वती जी महाराज

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 04, 2026 06:47 pm / Post views : 77

चातुर्मास के बाद पहली बार सिवनी पधारेंगे जगद्गुरु शंकराचार्य सदानंद सरस्वती जी महाराज
शेयर करें:

चातुर्मास के बाद पहली बार सिवनी पधारेंगे शंकराचार्य सदानंद सरस्वती

Seoni, 04 October 2026 सिवनी यशो:- धर्मनगरी सिवनी के लिए एक विशेष आध्यात्मिक अवसर आने वाला है। जगद्गुरु शंकराचार्य सदानंद सरस्वती जी महाराज का चातुर्मास के पश्चात सिवनी में प्रथम आगमन हो रहा है। पूज्य महाराज श्री का दो दिवसीय प्रवास निर्धारित है। वे 5 अक्टूबर सोमवार को शाम 5 बजे सिवनी पहुंचेंगे और 6 अक्टूबर को पूरे दिन सीलादेही स्थित सहज संतोष आश्रम के राधाकृष्ण मंदिर में भक्तों एवं श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज के आगमन को लेकर शंकराचार्य शिष्य मंडल एवं धर्मप्रेमी समाज में विशेष उत्साह है। शिष्य मंडल ने सिवनी सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि इस आध्यात्मिक अवसर का लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक संख्या में सहज संतोष आश्रम पहुंचकर पूज्य महाराज श्री के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करें।

ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी की मंशा से जुड़ा है राधाकृष्ण मंदिर

पूज्य महाराज श्री के इस प्रवास का विशेष महत्व इसलिए भी है क्योंकि सीलादेही सहज संतोष आश्रम परिसर स्थित राधाकृष्ण मंदिर की स्थापना स्वयं ब्रह्मलीन द्विपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज की मंशा के अनुरूप कराई गई थी। फरवरी माह में पूज्य सदानंद सरस्वती जी महाराज की विशेष उपस्थिति में राधाकृष्ण मंदिर की स्थापना का कार्य संपन्न कराया गया था। इस अवसर पर ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज की भावना एवं संकल्प को आगे बढ़ाने का गुरुत्तर दायित्व भी पूज्य सदानंद सरस्वती जी महाराज को निरूपित किया गया था। ऐसे में चातुर्मास के पश्चात पूज्य महाराज श्री का इसी परिसर में प्रथम आगमन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक महत्व रखता है। राधाकृष्ण मंदिर में उनकी उपस्थिति भक्तों के लिए दर्शन, आशीर्वाद और आध्यात्मिक मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण अवसर होगी।

दो दिवसीय प्रवास में भक्तों को मिलेगा सान्निध्य

शंकराचार्य शिष्य मंडल के अनुसार, पूज्य सदानंद सरस्वती जी महाराज 5 अक्टूबर की शाम सिवनी पहुंचेंगे, जबकि 6 अक्टूबर को पूरे दिन सहज संतोष आश्रम स्थित राधाकृष्ण मंदिर में उपलब्ध रहेंगे। शिष्य मंडल ने कहा कि जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज का सिवनी आगमन धर्मप्रेमी समाज के लिए सौभाग्य का अवसर है। संत-महात्माओं का सान्निध्य व्यक्ति को आध्यात्मिक ऊर्जा, संस्कार और सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। इसलिए श्रद्धालुओं को इस अवसर का लाभ उठाते हुए पूज्य महाराज श्री के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए।

शिष्य मंडल का श्रद्धालुओं से विशेष आग्रह

शंकराचार्य शिष्य मंडल ने सिवनी एवं आसपास के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों, श्रद्धालुओं और भक्तजनों से आग्रह किया है कि 5 एवं 6 अक्टूबर को सीलादेही स्थित सहज संतोष आश्रम पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य सदानंद सरस्वती जी महाराज के दर्शन एवं आशीर्वाद का लाभ लें। पूज्य महाराज श्री का यह चातुर्मास के बाद प्रथम सिवनी आगमन होने के साथ ही ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज की मंशा से स्थापित राधाकृष्ण मंदिर में उनकी उपस्थिति का विशेष अवसर है, जिससे इस दो दिवसीय प्रवास का आध्यात्मिक महत्व और भी बढ़ गया है।
यह भी पढ़े :-
ग्रामसभाओं ने लिया बाल विवाह के खात्मे का संकल्प, NIWCYD ने सरकार की पहल का किया स्वागत सांसद ने थामी झाड़ू, सड़कों की सफाई के लिए निकले; जिलाध्यक्ष ने किया पौधारोपण रेड स्टार क्लब की शानदार जीत, सिवनी इलेवन को 4-0 से दी करारी शिकस्त जन-जन तक पहुंचे जनहितैषी योजनाओं का संदेश, ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ अभियान ने पकड़ी रफ्तार https://www.facebook.com/share/v/19by5TMYTz/