सिवनीमध्यप्रदेश

जन-जन तक पहुंचे जनहितैषी योजनाओं का संदेश, ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ अभियान ने पकड़ी रफ्तार

नुक्कड़ नाटक बना जनजागरूकता का माध्यम, सिवनी जिले के आठों ब्लॉकों में चौक-चौराहों, बाजारों, स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर योजनाओं की जानकारी दे रहे कलाकार

सिवनी में नमो सेवा अनकही कहानियां अभियान, जन-जन तक योजनाओं का संदेश

Seoni 02 October 2026
सिवनी यशो:- संकल्प सेवा अभियान के अंतर्गत केंद्र एवं मध्यप्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक का मंचन सिवनी जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में किया जा रहा है। नाटक के माध्यम से कलाकारों द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उनके उद्देश्यों और हितग्राहियों को मिलने वाले लाभ को रोचक एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है।

सिवनी में नमो सेवा अनकही कहानियां अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक
सिवनी जिले में ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनहितैषी योजनाओं का संदेश

अभियान की शुरुआत संकल्प सेवा यात्रा के सिवनी नगर आगमन के अवसर पर दलसागर चौपाटी में नुक्कड़ नाटक के मंचन से हुई थी। इसके बाद जिले के विभिन्न ब्लॉकों के प्रमुख स्थानों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक मंडलों में भी नाटक मंडली द्वारा बाजारों, चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रस्तुतियां दी जा रही हैं।

छपारा में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ मंचन

इसी क्रम में छपारा ब्लॉक स्थित शासकीय महाविद्यालय में ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक का मंचन होप 2.0 इंटरटेनमेंट ग्रुप द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं सिवनी विधायक श्रीमती नीता पटेरिया, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र डहेरिया, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती निशा, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री शिवकांत ठाकुर, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री अजय भोर, श्री सुखदेव वंशकार, श्री सुरेन्द्र डहेरिया सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

महाविद्यालय में प्रस्तुति के बाद कलाकारों ने मारीधेप बस स्टैंड, झंडा चौक और बाजार चौक सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर शासन की जनहितैषी योजनाओं का संदेश आमजन तक पहुंचाया।

चमारी के उत्कृष्ट विद्यालय में भी पहुंचा संदेश

इसके पश्चात सिवनी विधानसभा क्षेत्र के चमारी महल स्थित उत्कृष्ट विद्यालय में भी ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ नाटक का मंचन किया गया। यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किए गए योजनाओं से जुड़े संदेशों को देखा और सुना।

केवलारी विधानसभा में भी नुक्कड़ नाटक से योजनाओं का प्रचार

अभियान के अंतर्गत केवलारी विधानसभा क्षेत्र के उग्राम छुटेर में भी ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम में संबंधित जनप्रतिनिधियों तथा सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

सिवनी में नमो सेवा अनकही कहानियां अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक
सिवनी जिले में ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनहितैषी योजनाओं का संदेश

इसके बाद सोरपानी विद्यालय परिसर में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी सिंह बघेल, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री शव चौधरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में नाटक का मंचन हुआ।

बरघाट में भाजपा जिलाध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

अभियान के क्रम में 20 सितंबर को बरघाट विधानसभा क्षेत्र के बरघाट नगर स्थित शासकीय महाविद्यालय में ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, श्रीमती गोमती ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष भाजपा डॉ. अभिजीत चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इमरता साहू, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र डहेरिया, श्री हेमंत राहंगडाले, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी श्री सुरेन्द्र डहेरिया, श्री सुखदेव वंशकार, श्री अनिल पाठक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संवाद और अभिनय के माध्यम से योजनाओं की जानकारी

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने संवाद, अभिनय और मनोरंजन को माध्यम बनाकर विभिन्न सरकारी योजनाओं और उनके लाभ की जानकारी आमजन के सामने रखी। प्रस्तुति का उद्देश्य जटिल सरकारी योजनाओं और उनके प्रावधानों को सरल एवं सहज तरीके से लोगों तक पहुंचाना रहा।

जिले के आठों ब्लॉकों तक पहुंच रहा अभियान

‘संकल्प सेवा अभियान’ के अंतर्गत सिवनी जिले के आठों ब्लॉकों के प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के दौरान बाजारों, चौक-चौराहों, विद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य सार्वजनिक स्थलों को मंच बनाकर कलाकारों द्वारा शासन की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

आयोजकों के अनुसार नुक्कड़ नाटक का उद्देश्य केवल मनोरंजन करना नहीं, बल्कि सरकारी योजनाओं की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाना और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करना है। इस अभिनव जनसंपर्क माध्यम के जरिए शासन की योजनाओं और उनके लाभ की जानकारी सीधे आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़े :-

कान्हीवाड़ा में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित

गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि उनके आदर्शों पर चलना, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी – मीना बिसेन का संदेश

मध्य प्रदेश के 58 लाख स्कूली बच्चों को गणवेश के लिए मिलेंगे 600 रुपए, कैबिनेट ने दी मंजूरी

10 साल से जारी परंपरा: 28 सदस्यीय दल मां शारदा के दर्शन को मैहर पैदल रवाना

https://dprcg.gov.in/post/1790007902/Raipur-Namo-Seva-–-Untold-Stories-Students-staged-a-performance-depicting-Prime-Minister-Shri-Narendra-Modi-s-25-year-journey-of-service

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!