Wed, 21 Oct 2026 | 04:11:54 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

सिवनी में राज्य स्तरीय शालेय हॉकी के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 04, 2026 08:30 pm / Post views : 55

सिवनी में राज्य स्तरीय शालेय हॉकी के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
शेयर करें:

सिवनी में राज्य स्तरीय शालेय हॉकी के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले

Seoni, 04 October 2026 सिवनी यशो:- स्कूल शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश के तत्वावधान में सिवनी के गौरवशाली एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन मैदान पर खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का प्रदर्शन किया। 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबलों में प्रदेश के विभिन्न संभागों की टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली।

[caption id="attachment_52989" align="alignleft" width="300"]सिवनी एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता के मुकाबले सिवनी में राज्य स्तरीय शालेय हॉकी के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले[/caption]

भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, नर्मदापुरम, सागर, शहडोल सहित जनजातीय कार्य विभाग की टीमों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया। कई मुकाबले एकतरफा रहे, तो कुछ मैचों में दोनों टीमों ने बराबरी का प्रदर्शन करते हुए मुकाबला ड्रॉ कराया।

बालिका वर्ग में ग्वालियर की शानदार जीत

दूसरे दिन खेले गए बालिका वर्ग के मुकाबलों में उज्जैन ने सागर को 1-0, जबकि भोपाल ने जबलपुर को 2-0 से पराजित किया। ग्वालियर ने नर्मदापुरम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 9-0 की बड़ी जीत दर्ज की।

वहीं भोपाल और इंदौर के बीच मुकाबला 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुआ। एक अन्य मुकाबले में नर्मदापुरम ने जनजातीय कार्य विभाग को 2-0 से हराया।

बालक वर्ग में भी दिखा खिलाड़ियों का आक्रामक खेल

बालक वर्ग में जनजातीय कार्य विभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रीवा को 10-0 से पराजित किया। उज्जैन ने भोपाल को 3-0 से हराया, जबकि इंदौर ने शहडोल के खिलाफ 4-0 से जीत दर्ज की।

सागर और ग्वालियर के बीच मुकाबला 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद उज्जैन ने रीवा को 8-0 से शिकस्त दी। वहीं सागर और जबलपुर का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होगा प्रतिभाओं का चयन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर चयनकर्ताओं की विशेष नजर है। प्रतियोगिता के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार खिलाड़ियों में से आगामी शालेय राष्ट्रीय प्रतियोगिता (SGFI) के लिए मध्यप्रदेश की टीम का चयन किया जाएगा। ऐसे में खिलाड़ियों के लिए यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का महत्वपूर्ण अवसर भी है।

[caption id="attachment_52990" align="alignright" width="300"]सिवनी एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता के मुकाबले सिवनी में राज्य स्तरीय शालेय हॉकी के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले[/caption]

निर्णायकों ने संभाली प्रतियोगिता की जिम्मेदारी

प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों में निर्णायक की भूमिका असद खान, निलेश चौरे, सादाब खान, कृतिका चंद्रा, रविश कुरैशी, फैजल खान, साकिर हुसैन, इमरान युसूब, प्रियंका ठाकुर, आरती विश्वकर्मा, साबाज खान एवं देवेन्द्र ठाकुर ने निभाई।

जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग ने जिले के खेल प्रेमियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों का आनंद लें।

यह भी पढ़े :-
1.5 लाख से बढ़कर 3 लाख हुई सालाना आय, आजीविका मिशन से बदली संतोषी इनवाती की जिंदगी ग्रामसभाओं ने लिया बाल विवाह के खात्मे का संकल्प, NIWCYD ने सरकार की पहल का किया स्वागत सांसद ने थामी झाड़ू, सड़कों की सफाई के लिए निकले; जिलाध्यक्ष ने किया पौधारोपण महात्मा गांधी नाम नहीं, विचार हैं—बापू व शास्त्री के चरणों में नतमस्तक हुए कांग्रेसजन https://www.prabhatkhabar.com/state/jharkhand/khunti/khunti-shines-state-hockey-athletics-championship

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष